फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Software engineer fond of bike riding died in an accident

Gurugram News: बाइक राइडिंग की शौकीन सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हादसे में मौत

Tue, 08 Apr 2025 12:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Software engineer fond of bike riding died in an accident
विज्ञापन


कार से टकराकर गंभीर रूप से घायल हुई युवती, चिकित्सकों ने किया मृत घोषित
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बाइक राइडिंग की शौकीन सॉफ्टवेयर इंजीनियर की बीते रविवार की सुबह लगभग 9.30 बजे गुरुग्राम के लैपर्ड ट्रैल रोड पर हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। राइडिंग के दौरान युवती की बीएमडब्ल्यू स्पोर्ट्स बाइक एक वरना कार से टकरा गई।
हादसे में बाइक सवार युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती को उपचार के लिए अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद युवती के शव को मोर्चरी में रखवाया गया और उसके परिजनों को सूचित किया गया। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। मृतका के परिजनों की शिकायत पर बादशाहपुर थाना में कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू की गई है। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। पुलिस ने बाइक राइडर ग्रुप के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि मृतक युवती सॉफ्टवेयर इंजीनियर थी और नोएडा में ही एक कंपनी में नौकरी करती थी। युवती नोएडा के सेक्टर-135 में बाइक राइडिंग ग्रुप का हिस्सा थी और बीते शनिवार को अपने ग्रुप के साथ नोएडा से गुरुग्राम के लैपर्ड ट्रैल में आई हुई थी। उनके ग्रुप में 20 बाइक राइडर थे, जिनमें लगभग 15 महिलाएं बाइक चला रही थीं।
विज्ञापन

लखनऊ की रहने वाली थी मृतका
मृतक युवती की पहचान सोमिता सिंह के रूप में हुई है। वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हुसैनगंज की निवासी थी। पिछले कुछ समय से नोएडा में रह रही थी और यहीं पर सॉफ्टवेयर कंपनी केपजेमिनी में काम करती थी। जांच में सामने आया कि मृतक युवती लाल रंग की बीएमडब्ल्यू स्पोर्ट्स बाइक पर सवार थी। बीते शनिवार शाम को वह अपने ग्रुप के साथ नोएडा से गुरुग्राम में लैपर्ड कैफे आई थी। इसी दौरान लेपर्ड ट्रेल रोड पर एक वरना कार से उसकी बाइक टकरा गई। मौके पर मौजूद उसके ग्रुप के साथियों ने उसे नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ माह पहले आई थी नोएडा
मृतका के पिता महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि उनकी बेटी सोमिता सिंह की लगभग आठ माह पहले नोएडा की एक कंपनी में नौकरी लगी थी। उसकी कंपनी में कुछ युवा लेट्स राइड इंडिया ग्रुप में राइड पर जाते थे। सोमिता भी परिवार को बताए बिना ही स्पोर्ट्स बाइक की ट्रेनिंग ले रही थी। नोएडा के सेक्टर-135 में लेट्स राइड एकेडमी महिलाओं को स्पोर्ट्स बाइक का प्रशिक्षण देती है और स्पोर्ट्स बाइक भी किराये पर देती है। जिस बाइक से सोमिता सिंह दुर्घटनाग्रस्त हुई है, वह भी इसी एकेडमी से किराये पर ली गई थी। पिता महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि सोमिता का एक भाई था, जिसकी स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो चुकी है। अब उसकी एक बहन है, जो लखनऊ में परिवार के साथ रहती है। पिता महेंद्र पाल सिंह की ओर से बादशाहपुर थाने में दी गई शिकायत में बताया गया कि बीते रविवार की सुबह लगभग 10 बजे उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उनकी बेटी सोमिता सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई है। यह घटना किसी बाइक राइडर ग्रुप द्वारा संचालित बाइक के कार से टकराने से हुई है। वे रविवार की शाम को गुरुग्राम पहुंचे और शव की शिनाख्त की। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि दोषी बाइक राइडर ग्रुप के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

वर्जन
जांच अधिकारी नवीन कुमार ने बताया है कि उन्हें सूचना मिली थी कि सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में एक युवती सड़क हादसे में घायल होकर पहुंची थी और उसकी मौत हो चुकी है। सूचना मिलने पर वह नागरिक अस्पताल पहुंचे और सोमिता सिंह का शव मोर्चरी में पहुंचाया। सोमवार को शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा गया है। मृतका के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed