फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Society people came out in protest against setting up Banjara Market at a new place

नई जगह बंजारा मार्केट बसाने के विरोध में उतरे सोसाइटी वाले

Tue, 26 Jul 2022 07:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 07:18 PM IST
विज्ञापन
Society people came out in protest against setting up Banjara Market at a new place
गुरुग्राम। सेक्टर-70ए के पास गुरुग्राम मानेसर अर्बन कांप्लेक्स में नए सिरे से बंजारा मार्केट बसाए जाने के विरोध में एस्टायर गार्डन सोसाइटी की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) ने डीटीपी प्रवर्तन को पत्र लिखकर शिकायत की है। रेजिडेंट्स ने मांग की है कि यहां सरकारी जमीन पर झुग्गी डालकर किए जा रहे कब्जे को तुरंत हटाया जाए।
विज्ञापन

शहर सेक्टर-51 में सरकारी जमीन पर गत 12 साल से चल रहे बंजारा मार्केट को पिछले दिनों हटा दिया गया था। कष्ट निवारण समिति की बैठक में आए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि सरस्वती कुंज और सेक्टर-51 की सरकारी जमीन सहित अन्य सरकारी जमीनों को भी अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाए। इसके बाद सेक्टर-51 के बंजारा मार्केट को दो बार हटाया गया। वहां पर बनाई गईं झुग्गियों आदि को ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

इसके बाद हटाए गए लोग अब अपनी झुग्गियों को दूसरी जगह ले गए हैं। बड़ी संख्या में यह झुग्गी वाले सेक्टर-70ए में गुरुग्राम-मानेसर अर्बन कांप्लेक्स में झुग्गी डाल रहे हैं। इससे कानून व्यवस्था बिगड़ने की संभावना बन गई है। जिसको लेकर आसपास की सोसाइटियों की एसोसिएशन ने आपत्ति दर्ज की है। डीटीपी को लिखे पत्र में कहा है कि बड़ी संख्या में लोग यहां झुग्गी डाल रहे हैं। इनके सीवरेज की कोई व्यवस्था नहीं है। इनके कूड़ा निस्तारण की कोई व्यवस्था नहीं है। इससे यहां आसपास बेहद असहज स्थिति पैदा हो रही है। इस पर तत्काल कार्रवाई करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed