{"_id":"5dd039508ebc3e54eb2a80ae","slug":"smoge-gets-down-by-sunshine-the-level-of-pollution-gets-down-gurgaon-news-noi4733801134","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूप से घटा स्मॉग, प्रदूषण के स्तर में गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूप से घटा स्मॉग, प्रदूषण के स्तर में गिरावट
विज्ञापन
गुरुग्राम में 10-15 साल पुराने वाहनों की जांच में आएगी तेजी, सोहना रोड़ पर धुआं छोड़ते हुए जाता कंडम ?
- फोटो : Gurgaon
धूप से घटा स्मॉग, प्रदूषण के स्तर में गिरावट
गुरुग्राम। शहर की आबोहवा से शनिवार को थोड़ा प्रदूषण कम जरूर हुआ, लेकिन इतना नहीं कि लोग राहत भरी सांस ले सकें। शनिवार को धूप खिलने से धुंध का असर कम रहा, जिससे शहरवासियों को राहत मिली। हालांकि, सुबह के समय प्रदूषण के साथ ही धुंध भी थी। दो दिनों के बाद शनिवार को स्कूल भी खुल गए और विद्यार्थी प्रदूषण के बीच ही स्कूल गए।
शनिवार को शाम चार बजे शहर में एक्यूआई 360 दर्ज किया गया जबकि एक दिन पहले इसी समय एक्यूआई 460 दर्ज किया गया था। शनिवार को भी ग्वाल पहाड़ी क्षेत्र में प्रदूषण शहर के मुकाबले ज्यादा रहा। सुबह 10:43 बजे शहर का ओवरऑल एक्यूआई 408 था, जिसमें से ग्वाल पहाड़ी में एक्यूआई 452 व विकास सदन में 365 दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान में वृद्धि के साथ ही हवाओं की गति भी अन्य दिनों की तुलना में ज्यादा रही। अधिकतम तापमान जहां 28 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं हवाओं की गति भी 13 किलोमीटर प्रति घंटा रही। बता दें कि दो दिन पहले हवा महज 3 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही थी।
नहीं हो रहा ग्रेप का अनुपालन
एमडीआई के पास ग्रीन बेल्ट में पड़े कूड़े में अराजक तत्वों ने शनिवार को भी आग लगा दी, जिस पर अग्निशमन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। वहीं, उद्योग विहार फेज-4 में खुले में निर्माण सामग्री पड़ी हुई थी। बता दें कि पांच दिन पहले ही केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की टास्क फोर्स ने जिले का दौरा किया था और ग्रेडेड रिप्सांस ऐक्शन प्लान के प्रभावी क्रियान्वयन न होने को लेकर हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व नगर निगम के अधिकारियों के प्रति नाराजगी व्यक्त की थी, बावजूद इसको अभी तक सुधार नहीं हो पाया है।