फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Smog and fog hit, zero visibility in the morning and evening, difficulty in breathing.

Gurugram News: स्मॉग और कोहरे की मार, सुबह-शाम दृश्यता शून्य, सां लेने में दिक्कत

Mon, 15 Jan 2024 12:56 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Smog and fog hit, zero visibility in the morning and evening, difficulty in breathing.
जिले का औसतन एक्यूआई 350 रहा, एक बार फिर सड़कों और पेड़ पौधों पर पानी का छिड़काव शुरू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मौसम के बदलते तेवर के साथ स्मॉग (धुंध और धूल) ने एक बार फिर सांसों का संकट पर पैदा कर दिया है। सुबह शाम छाए घने कोहरे के कारण दृश्यता घटकर शून्य रह गई है। ऐसे में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने रविवार को एक बार फिर ग्रेडिड रिस्पोंस एक्शन प्लान (ग्रैप-3) लागू कर दिया है। इस कारण दिल्ली सहित राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में बीएस तीन (पेट्रोल) और बीएस चार (डीजल) श्रेणी के वाहनों के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही परिवहन आयोग ने भी गुरुग्राम-फरीदाबाद में यह आदेश लागू कर दिए हैं।
दिवाली के बाद से वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग लगातार रिव्यू बैठक आयोजित कर स्थिति का जायजा लेने में जुटा है। रविवार को हुई बैठक में बिगड़ते वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) का जायजा लिया गया । रविवार को जिले का औसतन एक्यूआई 350 रहा। बच्चों सहित अस्थमा मरीजों की सांसें उखड़ने लगी। प्रशासन ने खराब स्थिति को देखते हुए एक बार फिर से सड़कों और पेड़ पौधों पर पानी का छिड़काव शुरू कर दिया। मौसम विभाग का अनुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण स्थिति अगले दो दिनों तक खराब रहेगी। घने कोहरे और भीषण सर्दी का अनुमान है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सर्दी और प्रदूषण का सितम हवा में घुले प्रदूषक रसायन अस्थमा, संक्रमण, सांसों में खिंचाव और फेफड़ों की सूजन जैसे दुष्प्रभाव पैदा कर सकते हैं। कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों को श्वास की दिक्कत अधिक हो रही है। रविवार को जिले में औसतन एक्यूआई 350 रहा। यह बेहद खराब श्रेणी है। इसमें क्षेत्रवार एक्यूआई भी घातक रहा। दिवाली के बाद से जिले में यही स्थिति देखने को मिल रही है। जिला उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि राज्य के परिवहन आयुक्त ने दोनों श्रेणी के चार पहिया लाइट मोटर व्हीकल के इस्तेमाल पर रोक अभी भी लागू है। लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा देने के लिए एनसीआर में निर्माण पर फिलहाल प्रतिबंध है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक एमएल खिच्चर ने बताया कि इस सप्ताह मौसम में बदलाव के बाद एक बार फिर धूप निकलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
तीन केंद्रों की रिपोर्ट में घातक मिला एक्यूआई, एक केंद्र रहा ठप

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने रविवार को जिले के तीन क्षेत्रों में लगे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) मीटर के आधार पर रिपोर्ट जारी की। इसमें जिले का औसतन एक्यूआई 350 रहा। इस बीच ग्वाल पहाड़ी का मीटर ठप रहा। ऐसे में चारों केंद्रों की रिपोर्ट नहीं मिल सकी। इससे जिले की बिगड़ी वायु गुणवत्ता रिपोर्ट जारी नहीं की जा सकी। बावजूद इसके जिले की औसतन वायु गुणवत्ता 350 के साथ बेहद खराब रही।
30 जनवरी तक लागू रहेगा ग्रैप-3
जिला उपायुक्त निशांत यादव ने कहा कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए जिले में 30 जनवरी तक ग्रैप-3 के प्रतिबंध लागू रहेंगे। इस दौरान गैर जरूरी निर्माण कार्य सहित बीएस-3(पेट्रोल) और बीएस-4 (डीजल) चार पहिया वाहनों पर रोक रहेगी। जिला स्तर पर लगातार स्थिति का जायजा लिया जा रहा है।

--
पशुओं को शीतलहर से बचाने के लिए सलाह जारी
कड़ाके की ठंड में पशुओं को शीत लहर से बचाने के लिए जिला उपायुक्त ने विशेष एडवाइजरी जारी की है। उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने कहा कि सरकार की ओर से जारी की गई एडवाइजरी के आधार पर कहा कि शीतलहर के दौरान जानवरों और पशुधन को अधिक भोजन की आवश्यकता होती है। अपने शरीर का तापमान बरकरार रखने के लिए पशु को ऊर्जा की आवश्यकता बढ़ जाती है। इसलिए पशुधन को पौष्टिक आहार दें। गांव के आसपास बने चारागाहों का उपयोग करें। वसायुक्त खुराक प्रदान करें। उन्होंने पशुपालकों से अपील की है कि वे पशुधन को ठंडी हवाओं से बचाने के लिए रात के दौरान सभी पशु आवास को सभी दिशाओं से ढकें। शीत लहर के समय छोटे पशुओं को गर्म कपड़ों से ढक कर रखें।
--
रविवार को क्षेत्रवार एक्यूआई की स्थिति
सेक्टर 51- 371
टेहरी ग्रामी- 344
विकास सदन- 345
ग्वाल पहाड़ी- कोई रिपोर्ट नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed