फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Smart India Hackathon will make students' lives smart: Dr. Pushpa Antil

स्मार्ट इंडिया हैकेथॉन से छात्रों का जीवन बनेगा स्मार्ट : डॉ. पुष्पा अंतिल

Sun, 05 Oct 2025 06:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 06:24 PM IST
विज्ञापन
Smart India Hackathon will make students' lives smart: Dr. Pushpa Antil
गुरुग्राम। द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय के कंप्यूटर विज्ञान विभाग की ओर से स्मार्ट इंडिया हैकेथॉन का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. पुष्पा अंतिल की अध्यक्षता में हुए हैकेथॉन में बड़ी संख्या में विद्यार्थी व शिक्षक आदि शामिल हुए। महाविद्यालय के मीडिया अधिकारी डॉ. राजकुमार शर्मा का कहना है कि शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सेल की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर शुरू किया गया है, जिसमें छात्रों को शिक्षण संस्थाओं, विभागों, उद्योगों व अन्य संगठनों ने कंप्यूटर संबंधी तकनीकी समस्याओं के समाधान की जानकारी मुहैया कराई जाती है। डॉ. पुष्पा अंतिल का कहना है कि इस पहल से न केवल छात्रों का जीवन सुधार होगा, अपितु उन्हें इनोवेशन तथा डिजिटल समस्या समाधान की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। आयोजन का उद्देश्य छात्रों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाना है और उन्हें कंप्यूटर से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed