फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Slum wall collapses due to vibration of JCB innocent child sleeping inside dies in gurugram

Gurugram News: जेसीबी के कंपन से झुग्गी की दीवार गिरी, अंदर अकेले सो रही मासूम की मौत

Mon, 05 Feb 2024 09:48 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 05 Feb 2024 09:48 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार खेड़की दौला थाना क्षेत्र के सेक्टर-81 में मानेसर नगर निगम की ओर से नखड़ौला से नवादा तक सड़क निर्माण किया जा रहा है। सोमवार दोपहर करीब दो बजे जेसीबी चालक बंगाली मार्केट के पास खोदाई कर रहा था।

विज्ञापन
Slum wall collapses due to vibration of JCB innocent child sleeping inside dies in gurugram
दीवार गिरने से बच्ची की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम के खेड़की दौला थाना क्षेत्र में झुग्गी की दीवार गिरने से चार साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। झुग्गी के पास ही सड़क निर्माण का काम चल रहा था। यहां जेसीबी से हो रही खोदाई में कंपन के कारण झुग्गी की दीवार गिर गई और मासूम उसमें दब गई। हादसे के समय मासूम बच्ची झुग्गी में अकेले ही सो रही थी। उसके पिता मुंबई में काम करते हैं। जबकि मां भी पास में ही काम पर गई हुई थी। पुलिस ने जेसीबी चालक को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार खेड़की दौला थाना क्षेत्र के सेक्टर-81 में मानेसर नगर निगम की ओर से नखड़ौला से नवादा तक सड़क निर्माण किया जा रहा है। सोमवार दोपहर करीब दो बजे जेसीबी चालक बंगाली मार्केट के पास खोदाई कर रहा था। समीप ही बनी झुग्गी में चार साल की जैसमीन खातून निवासी दक्षिण दिनाजपुर (पश्चिम बंगाल) सो रही थी। जबकि उसकी मां पास में ही ही कहीं काम पर गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार जेसीबी के कंपन के कारण वहां पर मौजूद झुग्गी की दीवार भरभराकर गिर गई। इससे झुग्गी के अंदर सो रही चार साल की मासूम जैसमीन दीवार के नीचे दब गई। दीवार गिरते ही मौके पर मौजूद लोगों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया। गंभीर रूप से घायल बच्ची को बाहर निकाला गया। उसे तत्काल ही एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर थाना खेड़की दौला की पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुची। लोगों ने जेसीबी चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed