फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Slow rate of infection but no death toll

कोरोना संक्रमण के चलते एक सप्ताह में 24 मरीजों की मौत

Sun, 13 Jun 2021 10:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
Slow rate of infection but no death toll
गुरुग्राम। कोरोना संक्रमण के मामले में जिले के हालात तेजी से सुधर रहे हैं लेकिन मौतों की संख्या में अब तक अपेक्षित कमी दर्ज नहीं की जा रही है। स्थिति यह है कि पिछले एक सप्ताह में रोजाना 3 से भी ज्यादा मरीजों की मौत के हिसाब से कुल 24 संक्रमितों की जान गई है जबकि 179 नए मामले आए हैं। वहीं, 595 संक्रमितों को स्वस्थ घोषित किया गया है। जून की शुरुआत से अब तक 53 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

इसी क्रम में रविवार को भी कोरोना के 19 नए मरीज आए जबकि 2 मरीजों की संक्रमण के चलते मौत हुई। वहीं, 53 संक्रमितों को स्वस्थ घोषित किया गया। इसी के साथ जिले में अब सक्रिय मरीजों की कुल संख्या कम होकर 375 रह गई है, जिसमें से 345 संक्रमित होम आइसोलेट हैं जबकि 30 मरीजों का कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा है। 2 मरीजों की मौत के बाद अब जिले में कोरोना के चलते होने वाली मौतों की संख्या बढ़कर 872 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

19 नए मरीज आने के बाद अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख 80 हजार 494 पर पहुंच गया है। वहीं, 1 लाख 79 हजार 247 संक्रमित अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। रविवार को जिले में 3420 लोगों ने कोरोना की जांच के लिए नमूने दिए, जिसमें से 844 ने रैपिड एंटीजन जांच व 2576 मरीजों ने आरटी-पीसीआर जांच के लिए नमूने दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed