फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Slogans of Pakistan Zindabad raised in the rally of Congress candidate in Hathin

Haryana: हिंदू संगठन का दावा, कांग्रेस उम्मीदवार की रैली में लगे देश विरोधी नारे; नेता ने बताया फेक, की शिकायत

Fri, 13 Sep 2024 08:07 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज़ एजेंसी, हथीन
संवाद न्यूज़ एजेंसी, हथीन Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 13 Sep 2024 08:07 PM IST
सार

कांग्रेस उम्मीदवार इसराइल चौधरी ने इस वीडियो को फेक बताया है। पुलिस में दी शिकायत में कहा गया है कि 13 सितंबर को उनके संज्ञान में यह वीडियो आया है। उन्होंने शिकायत में कहा है कि यह देश विरोधी गतिविधियों में आता है। 

विज्ञापन
Slogans of Pakistan Zindabad raised in the rally of Congress candidate in Hathin
कथित नारेबाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए हथीन में नामांकन भरने के दौरान कांग्रेस उम्मीदवार इसराइल चौधरी के समर्थन में निकाले गए जुलूस में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे वाले वीडियो के वायरल होते ही हिंदू संगठनों ने कांग्रेस प्रत्याशी को घेरना शुरू कर दिया है। हिंदू संगठनों एक होकर उनका विरोध करना शुरू कर दिया है। उधर सोशल मीडिया पर वीडियो को देखते ही कांग्रेस उम्मीदवार मोहम्मद ईसराईल चौधरी ने हथीन थाने में लिखित शिकायत दी है।

विज्ञापन

बता दें कि कांग्रेस उम्मीदवार का गुरुवार को नामांकन पत्र भरने के बाद शहर में जुलूस निकाला जा रहा था। उस जुलूस में शामिल कुछ युवक बीच में इसराइल चौधरी जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। बीच में उनके द्वारा पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने का किसी ने वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया। जिससे पूरे इलाके में इस बात की चर्चा हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

संगठनों ने चुनाव में एकजुट होने का नारा दे डाला
वहीं कांग्रेस उम्मीदवार इसराइल चौधरी ने इस वीडियो को फेक बताया है। पुलिस में दी शिकायत में कहा गया है कि 13 सितंबर को उनके संज्ञान में यह वीडियो आया है। उन्होंने शिकायत में कहा है कि यह देश विरोधी गतिविधियों में आता है। यह गैर कानूनी एवं अक्षम्य है। उन्होंने शिकायत में कहा है कि उनके रोड शो के वीडियो को एडिट कर डाला गया है। उन्होंने कहा कि यह वीडियो इलाके में भाई-चारा खराब करने एवं उनकी छवि को बिगाड़ने की नीयत से वायरल किया गया है। यह शरारती तत्वों का काम है। उन्होंने रोड शो की असल वीडियो एवं एडिट वीडियो को पेन ड्राइव में करके थाना में दिया है। उन्होंने शरारती तत्वों के खिलाफ केस दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की है।

विज्ञापन

पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता बिजेंद्र आर्य ने मांग की है कि अविलम्ब आईटी एक्ट एवं अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया जाए।

विवादास्पद वीडियो के संदर्भ में उटावड थाना में तीन आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी गई 
विवादास्पद वीडियो वायरल करने के सन्दर्भ में हथीन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार मोहम्मद ईसराईल चौधरी ने उटावड थाना में भी तीन आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। इससे पूर्व हथीन थाना में शिकायत दी गई थी। उटावड थाना में दी गई शिकायत में फ़ेसबुक यूजर भगत सिंह रावत, गोपाल, सुमित एवं अन्य यूजर के खिलाफ शिकायत दी गई है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र ने बताया कि शिकायत मिली है, जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed