फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Slight improvement in city's climate due to rain, still in Orange Zone

Faridabad News: बारिश से शहर की आबोहवा में हल्का सुधार, अब भी ऑरेंज जोन में बरकरार

Mon, 04 Dec 2023 11:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Dec 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Slight improvement in city's climate due to rain, still in Orange Zone
-वायु गुणवत्ता सूचकांक 237 किया दर्ज, चार दिन से 300 के पार नहीं गया वायु प्रदूषण का स्तर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जिले में प्रदूषण स्तर में लगातार उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। हवा चलने से प्रदूषण कम हो जाता है और बंद होने पर बढ़ जाता है। हालांकि पिछले चार दिनों से वायु प्रदूषण ऑरेंज जोन (खराब श्रेणी) में बना हुआ है। रविवार हुई बूंदाबांदी से लगातार चौथे दिन वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 से नीचे दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार सोमवार को फरीदाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक 237 दर्ज किया गया।

पिछले माह शहर वासियों को प्रदूषण की खतरनाक स्थिति से जूझना पड़ा था। हालात यह हो गई थी लोगों को मास्क लगाकर घर से निकलना पड़ता था। दिसंबर की शुरुआत से ही लोगों को प्रदूषण से हल्की राहत मिली हुई है। पहले जहां प्रदूषण का स्तर बहुत खराब व गंभीर श्रेणी में बना हुआ था। वहीं, पहले चार दिनों में यह केवल खराब श्रेणी में बना हुआ है। जिले में रविवार रात को हल्की बूंदाबांदी हुई है। उसका असर भी प्रदूषण पर देखने को मिल रहा है और वायु गुणवत्ता सूचकांक अब भी पिछले दिनों की तुलना में कम बना हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जारी सूची के अनुसार वायु गुणवत्ता सूचकांक 237 दर्ज किया गया। हालांकि यह सामान्य से लगभग साढ़े चार गुना अधिक है, लेकिन पिछले दिनों की तुलना में यह काफी कम है। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों की बात करें तो सेक्टर 16 क्षेत्र में हवा लगातार बहुत खराब है। इसी क्षेत्र में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का कार्यालय है। सोमवार को सेक्टर-16 में वायु गुणवत्ता सूचकांक 309, सेक्टर 11 क्षेत्र में 276, सेक्टर 30 क्षेत्र में 110, एनआईटी क्षेत्र में 262 व बल्लभगढ़ क्षेत्र में 272 वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed