फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Six wards of Farrukhnagar municipality reserved for women.

Gurugram News: फर्रुखनगर नगरपालिका के छह वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित

Wed, 20 Dec 2023 01:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Six wards of Farrukhnagar municipality reserved for women.
निगमायुक्त पीसी मीणा की अध्यक्षता में वार्ड आरक्षित किए जाने संबंधी ड्रॉ कार्य संपन्न
विज्ञापन





संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखनगर। निगमायुक्त पीसी मीणा की अध्यक्षता में मंगलवार को नगरपालिका फर्रुखनगर के वार्ड आरक्षित किए जाने संबंधी ड्रॉ कार्य संपन्न हुआ। 16 वार्डों वाली इस नगर पालिका के छह वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे।
मंगलवार को निकाले गए ड्रा अनुसार नगर पालिका फर्रुखनगर के वार्ड नंबर-4, 5, 7, 9 व 13 को अनुसूचित वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। इनमें वार्ड नंबर 4 व 13 को अनुसूचित महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। इसी प्रकार, वार्ड नंबर-8 को बीसीए वर्ग की महिला के लिए आरक्षित किया गया है। इसके अलावा, वार्ड नंबर-1, 2, 3, 6, 10, 11, 12, 14, 15 व 16 सामान्य वर्ग के लिए हैं। इनमें से वार्ड नंबर-3, 15 व 16 को सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन

ड्रा प्रक्रिया शुरू करने से पहले बॉक्स को अच्छी तरह से उपस्थित एडहॉक कमेटी सदस्यों व अधिकारियों को दिखाया गया। खाली बॉक्स में पर्चियां डालकर सभागार में मौजूद एडहॉक कमेटी के सदस्यों से ड्रा निकलवाया गया। इस मौके पर पटौदी के एसडीएम संदीप अग्रवाल, नगर निगम गुरुग्राम के संयुक्त आयुक्त संजीव सिंगला, नगर पालिका फर्रुखनगर के सचिव नरेश कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed