{"_id":"6683459c486b165b7a044cf4","slug":"six-fraudsters-who-cheated-rs-138-crore-across-the-country-arrested-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-33954-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: देशभर में 13.8 करोड़ की ठगी करने वाले छह जालसाज गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: देशभर में 13.8 करोड़ की ठगी करने वाले छह जालसाज गिरफ्तार
विज्ञापन
फेडेक्स एजेंसी का अधिकारी बताकर देते थे वारदात को अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर 3708 शिकायतों का खुलासा किया है। आरोपी लोगों से करीब 13.8 करोड़ रुपये ठग चुके हैं। इस मामले में पुलिस ने अर्जुन सिंह, संतोष कुमार चतुर्वेदी, शिवम यादव, जितेंद्र कुमार,अरशद खान व सौरभ कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी फेडेक्स एजेंसी का अधिकारी बताकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से धोखाधड़ी से रुपये ट्रांसफर करवाकर ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे।
आरोपियों से पांच मोबाइल,पांच सिम कार्ड बरामद किए हैं। सिम कार्ड जांच कराने पर पता चला कि आरोपियों के खिलाफ देशभर में लगभग 13.8 करोड़ रुपयों की ठगी करने के संबंध में कुल 3708 शिकायतें और 155 मामले दर्ज हैं। जिसमें से नौ हरियाणा में दर्ज हैं। थाना साइबर अपराध पूर्व ने आरोपी सौरभ कुमार निवासी गाजियाबाद, थाना साइबर अपराध पश्चिम ने आरोपी अर्जुन सिंह, संतोष कुमार चतुर्वेदी, शिवम यादव, जितेंद्र कुमार और थाना साइबर अपराध दक्षिण ने आरोपी अरशद निवासी जिला अलवर राजस्थान ने गिरफ्तार किया है।