फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Six accused of kidnapping three youths arrested

Gurugram News: तीन युवकों का अपहरण करने वाले छह आरोपी गिरफ्तार

Fri, 22 Aug 2025 12:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Six accused of kidnapping three youths arrested
- मामले में एक आरोपी की तलाश, पुलिस कर रही कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-40 थाना क्षेत्र में इको गाड़ी में तीन युवकों का अपहरण करके भाग रहे छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों को जब पता चला कि पुलिस की टीम पीछे है तो वह अपहृत किए गए युवकों को सड़क किनारे छोड़कर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम ने छह युवकों को मौके से काबू कर लिया। हालांकि एक आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस ने छह आरोपियों को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है। आरोपियों की पहचान रायबरेली (उत्तर प्रदेश) के महाबल गांव निवासी विनीत उर्फ भड़ाना, सुमित, कुलदीप, राहुल के रूप में हुई है। वहीं, रायबरेली (उत्तर-प्रदेश) के रामपुर गांव निवासी भव्य उर्फ सोनू और दिल्ली की अंबेडकर कॉलाेनी निवासी गोलू उर्फ योगेश के रूप में हुई है।
पुलिस ने युवकों के अपहरण मामले में प्रयोग की गई गाड़ी को भी बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी और पीड़ित पक्ष के युवक मिलेनियम सिटी मेट्रो स्टेशन के पास फूल बेचते हैं। 19 अगस्त को दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी दौरान विनीत, राहुल, भव्य, सुमित, कुलदीप, गोलू व आकाश मौके पर एक इको गाड़ी लेकर आ गए। उन्होंने प्रमोद चौबे, मुकेश व जयराम का अपहरण कर लिया। आरोप है कि अगवा करने के बाद इन सभी ने उनसे गाड़ी में मारपीट भी की। इस घटना के बाद किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर सूचना दे दी और गाड़ी नंबर भी बता दिया जिसके बाद सेक्टर-40 थाना पुलिस ने चारों तरफ नाकाबंदी करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। कुछ ही देर में पुलिस को इको गाड़ी क्षेत्र में घूमती दिखाई दी और टीम ने दबिश देकर आरोपियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी बलजीत ने बताया कि तीन युवकों के अपहरण मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार करके बृहस्पतिवार को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है। सातवें आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed