{"_id":"64ca6913a122a3ec720f72c8","slug":"sit-will-investigate-the-role-of-monu-manesar-in-the-riots-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-11378-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: एसआईटी करेगी दंगे में मोनू मानेसर की भूमिका की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: एसआईटी करेगी दंगे में मोनू मानेसर की भूमिका की जांच
विज्ञापन
मोनू मानेसर।
वीडियो वायरल होने के बाद डिलीट होने की जांच होगी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नूंह में हुए दंगे में मोनू मानेसर की भूमिका को लेकर उठने वाले सवाल पर पुलिस महानिदेशक पीके अग्रवाल ने मामले की जांच के लिए अलग से एसआईटी गठित करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रकरण की जांच एसआईटी से कराई जाएगी।
नूंह में निकलने वाली शोभायात्रा से पहले सोशल मीडिया पर मोनू मानेसर का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उसने लोगों से शोभायात्रा में पहुंचने की बात कही थी। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि माेनू मानेसर का वीडियो वायरल होने और फिर इंटरनेट पर उसे डिलीट करने के मामले के बाद हालात बिगड़े, यह जांच का विषय है। इसकी जांच एसआईटी करेगी और जिन लोगों की मिलीभगत होगी, उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि मोनू मानेसर पर पटौदी थाने में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज है, जिसकी जांच अभी लंबित है। भरतपुर, राजस्थान के रहने वाले जुनैद की हत्या में उसका नाम आया था, जिसके बाद वह सुर्खियों में आया था। मेवात की जनता पहले से ही उससे रंजिश रख रही थी। वीडियो वायरल होने से उनका आक्रोश बढ़ा है। यह सब जांच का विषय है।