फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   singer maithili thakul will come in gurgaon on 25th august

मैथिली ठाकुर के सुर से सजेगी सांस्कृतिक समारोह की शाम

Mon, 19 Aug 2019 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
singer maithili thakul will come in gurgaon on 25th august
गुरुग्राम। पूर्वांचल-मैथिली सांस्कृतिक समारोह का आयोजन सूरत नगर में आगामी 25 अगस्त को किया जाएगा। इसमें मशहूर गायिका मैथिली ठाकुर एंड ब्रदर्स, क्लासिकल भोजपुरी गायक कौशलेश पाठक एवं मैथिली गायिका प्रज्ञा ठाकुर को प्रस्तुति के लिए आमंत्रित किया गया है। सांस्कृतिक समारोह की तै यारियों को लेकर सोमवार को सूरत नगर स्थित सामुदायिक भवन में पूर्वांचल-मैथिली सांस्कृतिक समारोह आयोजन समिति की बैठक हुई।
विज्ञापन

बैठक में भोजपुरी व मैथिली दोनों प्रकार के गायकों को प्रस्तुति के लिए आमंत्रित करने पर सहमति बनी। सामाजिक व सांस्कृतिक विकास को ध्यान में रखते हुए सभी सदस्यों ने इस प्रस्ताव के लिए सहमति व्यक्त की। इस खास आयोजन में बिहार की बेटी व मशहूर गायिका मैथिली ठाकुर एंड ब्रदर्स, भोजपुरी के क्लासिकल गायक कौशलेश पाठक व मैथिली गायिका प्रज्ञा ठाकुर का गायन होगा। मुख्य अतिथि युवा समाजसेवी मोहित मदनलाल ग्रोवर होंगे। इनके अलावा पूर्वांचल एवं मैथिली समाज के गुरुग्राम में निवास करने वाले सभी गणमान्य हस्तियों व लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। समिति के सदस्य पवन ठाकुर ने बताया कि यह कार्यक्रम सूरत नगर में आगामी 25 अगस्त को सायं 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक आयोजित होगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए 10 सदस्यीय समिति गठित की गई है। इस मौके पर राजेश ठाकुर, संजीव ठाकुर, देवानंद झा, अशोक मिश्रा, आनंद कुमार, विनोद, अजित ठाकुर, मनोज झा, पवन ठाकुर, सुनील मिश्रा, चंदन कुमार, रमन ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed