फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Shri Vrindavan Bihari is being adorned with flowers.

Gurugram News: फूलों से सज रहे हैं श्री वृंदावन बिहारी

Thu, 03 Sep 2026 06:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
Shri Vrindavan Bihari is being adorned with flowers.
जिले में जन्माष्टमी की धूम...कहीं वृंदावन की फूलों की होली तो कहीं सोसाइटियां बनीं गोकुल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। लड्डू गोपाल के जन्मोत्सव के लिए पूरा शहर सज-धज कर तैयार है। शहर के प्रमुख मंदिरों जैसे सेक्टर-4, 10ए, 31, 56 के सनातन धर्म मंदिर, सिद्धेश्वर मंदिर और सेक्टर-45 व बादशाहपुर के इस्कॉन मंदिरों को रंगीन बत्तियों और फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है। वृंदावन के कलाकारों द्वारा की गई यह सजावट आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। उत्सव के लिए बड़े पैमाने पर छप्पन भोग, पंजीरी और फलों का प्रसाद तैयार किया गया है। मंदिरों में भजन मंडलियों के साथ-साथ सिद्धेश्वर मंदिर में भजन गायक कृष्ण दास समां बांधेंगे। वहीं, सेक्टर 15 पार्ट-1 में भगवान के जन्म के बाद वृंदावन की तरह फूलों की होली खेली जाएगी तो कुछ सोसाइटियों में दिखेगा गोकुल का नजारा।
दूसरी ओर, शहर के नए रिहायशी इलाकों और आधुनिक सोसाइटियों में भले ही पारंपरिक बड़े धार्मिक स्थल नहीं हैं, लेकिन निवासियों का उत्साह चरम पर है। लोग पूजा-अर्चना के लिए पुराने सेक्टरों और आस-पास के गांवों के मंदिरों का रुख कर रहे हैं। सोसाइटियों के भीतर त्योहार मनाने के लिए क्लब हाउस, कम्युनिटी हॉल और पार्कों जैसी खुली जगहों को उत्सव के केंद्रों में तब्दील कर दिया गया है। जिन सोसाइटियों में छोटे मंदिर हैं, वहां भी खुले मैदानों में बड़े स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जो शहर की मजबूत सामुदायिक भावना और अटूट आस्था को दर्शाता है।
विज्ञापन




------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

धूमधाम से मनाएंगे कन्हैया का जन्मोत्सव
गुरुग्राम के निकुंज बैंक्वेट में बृहस्पतिवार को जन्माष्टमी का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। वहीं, शुक्रवार को वृंदावन के चंद्रोदय मंदिर में जन्माष्टमी का भव्य उत्सव होगा।- भरतर्षभा दास, उपाध्यक्ष, वृंदावन चंद्रोदय मंदिर, सेक्टर-43

हमारे सेक्टर में कोई मंदिर नहीं है। सेक्टर के पार्क में एकत्र होकर सभी सेक्टरवासी धूमधाम जन्माष्टमी का पर्व मनाएंगे। शहर के बहुत सेक्टरों और सोसाइटियों में मंदिर की जगह उपलब्ध है। - विनीता सिन्हा, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष, सेक्टर-55

भगवान का अभिषेक सुबह 11 बजे से ही शुरू हो जाएगा। ऐसी व्यवस्था है कि हर भक्त चाहे तो भगवान के अभिषेक और झूलन में हिस्सा ले सकता है। -अच्युत हरिदास, राधा गोपीनाथ इस्कॉन मंदिर, सेक्टर-45

हमारी सोसाइटी में मंदिर नहीं है लेकिन हम लोग काफी धूमधाम से जन्माष्टमी मना रहे हैं। दही हांडी, भजन संध्या, बच्चों के डांस कार्यक्रम समेत कई आयोजन होंगे। -अचल राव, डीएलएफ प्राइमस, सेक्टर-82

मंदिर में काफी संख्या में भक्त आते हैं। यहां रात 8 बजे से भजन संध्या आयोजित की जाएगी। पिछले 15 साल से मंदिर में धूमधाम से जन्माष्टमी मनाई जा रही है। -देवेंद्र यादव, अध्यक्ष सेक्टर-15 पार्ट-1, राधा कृष्ण मंदिर

मंदिर में भगवान कृष्ण की झांकियां सजाई गई हैं। मथुरा और वृंदावन से आए कलाकार रासलीला का कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। -कमलेश्वर शर्मा, मुख्य पुजारी, साई बाबा मंदिर डीएलएफ फेज -3


झूलन, भजन संध्या और लड्डू गोपाल के जन्मोत्सव की पूरी तैयारी है। मंदिर को बहुत ही सुंदर तरीके से सजाया गया है और भगवान कृष्ण के जीवन से जुड़ी झांकियां बनाई गई हैं। -पं. अतुल तिवारी, पुजारी सेक्टर 4 श्रीकृष्ण मंदिर

सोसाइटी में एक छोटा मंदिर है लेकिन हम बैंक्वेट हॉल में जन्माष्टमी मना रहे हैं। इसमें सोसाइटी के बहुत सारे लोग एकत्र होते हैं। इस मौके पर रंगारंग कार्यक्रम होंगे। -गुरसिमरन सिंह, कोषाध्यक्ष, अडानी ओएस्टर, सेक्टर-102
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed