फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Shri Guru Singh Sabha also gave open invitation for Namaz

श्री गुरु सिंह सभा ने भी नमाज के लिए दिया खुला आमंत्रण

Wed, 17 Nov 2021 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Shri Guru Singh Sabha also gave open invitation for Namaz
गुरुग्राम। जिले में खुले में पढ़ी जाने वाली नमाज को लेकर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा ने बड़ा बयान दिया है। इसके अध्यक्ष शेर दिल सिंह सिद्धू ने कहा कि किसी भी धर्म के लोगों के पूजा पाठ के लिए गुरुद्वारा हमेशा खुला है। शुक्रवार की जुमे की नमाज अगर मुस्लिम भाई चाहते हैं तो शहर के पांचों गुरुद्वारा में अदा कर सकते हैं। उनके इस बयान का गुड़गांव मुस्लिम काउंसिल के संस्थापक अल्ताफ अहमद ने स्वागत किया है।
विज्ञापन

गुड़गांव मुस्लिम काउंसिल व गुड़गांव नागरिक एकता मंच की ओर से कहा गया है कि खुले में नमाज पढ़ने से मना करने वालों के लिए बड़ा संदेश है। उनकी ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि राव अज्ञय व गुरुद्वारा श्री सिंह सभा सब्जी मंडी गुड़गांव की ओर से दिये गए आमंत्रण का वह सम्मान करते हैं। इनके इस संदेश से समाज में भाई चारा बढ़ेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि नमाज पढ़ने के लिए मस्जिदों की जगह का जल्द आवंटन किया जाए। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, सब्जी मंडी गुरुग्राम के अध्यक्ष शेर दिल सिंह सिद्धू ने बताया कि धार्मिक स्थल का मतलब सभी धर्मों के लिए है। किसी भी धर्म के लोग यहां लंगर में शामिल होते हैं। वह सभी धर्म के लोगों का स्वागत करते हैं। देश में अमन चेन बना रहना चाहिए। शहर में सेक्टर 39, सेक्टर 46, चार-आठ मरला व सब्जी मंडी के पास की गुरुद्वारा का इस्तेमाल कर सकते हैं। बीते शुक्रवार को सेक्टर 12 में रहने वाले राव अक्षय ने कुछ लोगों को अपनी दुकान में नमाज पढ़ने के स्थान दिया था। साथ में यह भी कहा था कि शुक्रवार को नमाज के लिए उनके सर्विस स्टेशन की जगह को इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन

मयंक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed