{"_id":"6ae9eb19d5379abecf043695","slug":"shortcomings-assessed-by-operating-40-e-buses-on-city-roads-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-106365-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: शहर की सड़कों पर 40 ई-बसें चलाकर जांची खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: शहर की सड़कों पर 40 ई-बसें चलाकर जांची खामियां
विज्ञापन
जल्द होगा संचालन शुरू, यात्रियों को आवागमन में मिलेगी सार्वजनिक परिवहन की सुविधा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जीएमसीबीएल डिपो प्रबंधन ने मंगलवार को 40 इलेक्ट्रिक बसें (ई-बस) शहर की सड़कों पर चलाकर उनकी खामियों की जांच की है। हालांकि, इस दौरान इन बसों में कोई सवारी नहीं बैठाई गई। बस में चालक-परिचालक ही मौजूद रहे। गुरुग्राम मेट्रोपाॅलिटन सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) के सेक्टर-10 स्थित डिपो में 55 ई-बसें पहुंच चुकी हैं। इनमें से 40 ई-बसों का ट्रायल शुरू किया गया है। बाकी 15 बसों के पंजीकरण संबंधी प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। एक बार पूरी तरह चार्ज होने पर ये बसें करीब 150 किलोमीटर तक चल सकेंगी। ई-बसों के संचालन के लिए जीएमसीबीएल प्रबंधन द्वारा करीब 20 रूटों का सर्वे किया गया था। बसों का संचालन शुरू होने के बाद यात्रियों की संख्या अनुसार रूटों में बदलाव किया जा सकता है।
नौ मीटर लंबी ई-बसों में कई आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। इनमें आठ कैमरा, फायर अलॉर्म, दिव्यांग यात्रियों के लिए रैंप की सुविधा दी गई है। ई-बसों में 26 यात्रियों के बैठने की सीट हैं। यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रत्येक सीट पर एसओएस बटन लगाया गया है। किसी आपात स्थिति में बटन दबाने पर जीएमसीबीएल डिपो में अलर्ट पहुंचेगा।
सभी ई-बसों में यात्रियों की संख्या का सही आंकड़ा रखने व टिकट व्यवस्था में गड़बड़ी रोकने के लिए बस की प्रवेश व निकास द्वार पर हेड काउंट कैमरे लगाए गए हैं। डिपो अधिकारियों द्वारा रेंडम तौर पर जांच भी की जाएगी। ई-बसों को चार्ज करने के लिए सेक्टर-10 बस डिपो में चार्जिंग स्टेशन पर 16 पॉइंट को तैयार किया जा चुका है, जबकि दो पॉइंट को जल्द ही लगाया जाएगा। चार्जिंग स्टेशन पर एक साथ 36 बसें चार्ज हो सकेंगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
मंगलवार से ई-बसों को ट्रायल के तौर पर शहर की सड़कों पर चलाया गया है। ट्रायल के दौरान बसों में सवारियों नहीं बैठाई गईं। जल्द ही सभी बसों के लिए रूट व किराया तैयार करके विधिवत शुभारंभ कराया जाएगा। इसके बाद ही तय रूटों पर बसें चलाई जाएंगी। - विश्वजीत चौधरी, सीईओ, जीएमसीबीएल