Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Shops will be sealed due to encroachment in Sadar Bazaar

Gurugram News: सदर बाजार में अतिक्रमण पर दुकानें होंगी सील

Fri, 14 Jun 2024 01:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Shops will be sealed due to encroachment in Sadar Bazaar
दुकानदारों को नोटिस जारी, अतिक्रमण मुक्त अभियान के तहत नगर निगम ने की कार्रवाई
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सदर बाजार को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर निगम की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत बृहस्पतिवार को अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए। दुकानदारों के पास जवाब देने के लिए पांच दिन का समय है। हिदायतों के बाद भी बार-बार नियमों की अवहेलना करने पर दुकानों को सील करने की भी कार्रवाई होगी।



निगम ने मुनादी कराकर दुकानों के बाहर अतिक्रमण नहीं करने की भी हिदायत दी थी। इसका दुकानदारों पर असर नहीं हुआ। इसके बाद सदर बाजार की वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी भी करवाई गई, जिसमें अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों की पहचान हुई है। हिदायतों के बाद भी कुछ दुकानदार अतिक्रमण करने से बाज नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर निगम की टीमों ने चिन्हित किए गए दुकानदारों को नोटिस जारी किए। नोटिस में कहा गया है कि दुकानदार द्वारा अपनी दुकानों के बाहर सामान रखकर अतिक्रमण किया जा रहा है। जिसके तहत दुकान पर उचित एवं सख्त कार्रवाई करते हुए सील करने का मामला बनता है। इस बारे में दुकानदारों को पहले भी चेतावनी पत्र जारी किए जा चुके हैं। दुकानदारों को नोटिस का जवाब देने के लिए 5 दिन का समय मिला है। उन्हें समय-सीमा के अंदर संयुक्त आयुक्त-2 के कार्यालय में उपस्थित होकर जवाब देना होगा कि उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों न की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed