{"_id":"6873a045ab34d29c0a064997","slug":"shops-are-running-in-houses-61-owners-asked-for-answers-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-62166-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मकानों में चल रहीं दुकानें, 61 मालिकों से जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मकानों में चल रहीं दुकानें, 61 मालिकों से जवाब तलब
विज्ञापन
सुशांत लोक-एक में जिला योजनाकार विभाग ने चस्पा किए नोटिस
फोटो-
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिला योजनाकार विभाग की प्रवर्तन शाखा ने सुशांतलोक-एक के सी/सी-1 ब्लॉक में 61 मकानों पर नोटिस चिपकाए हैं। विभाग ने आवासीय भवनों का व्यावसायिक उपयोग पर सात दिन में जवाब मांगा है। दूसरी ओर व्यापार केंद्र मार्केट में अवैध कब्जे तोड़े गए और 22 कार्यालयों को सील किया गया।
डीटीपीई अमित मधोलिया ने बताया कि सुशांत लोक-एक में ‘ऑफिस ऑन द स्पॉट’ अभियान के तहत शनिवार को कार्रवाई की गई। देर शाम तक चली कार्रवाई में 61 रिहायशी मकानों पर नोटिस चस्पा किए गए। इन मकानों में मकानों में डॉक्टर, जिम, स्किन केयर, आई गियर, डिपार्टमेंटल स्टोर, किताबों की दुकानें, खिलौनों की दुकानें, बेसमेंट में प्रॉपर्टी डीलर कार्यालय चल रहे हैं।
अब तक 727 पर कार्रवाई
उन्होंने बताया कि अब तक कुल 727 पर कार्रवाई हुई है। उन्होंने बताया कि जिन लोगों को शुरुआती चरणों में नोटिस दिए गए थे, उनमें से कई ने कोई जवाब नहीं दिया जबकि कुछ ने असंतोषजनक उत्तर दिए हैं। ऐसे मामलों में विभाग ने अब रेस्टोरेशन ऑर्डर जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यानी, जिन निर्माणों या गतिविधियों को अवैध पाया गया है, उन्हें पूर्व स्थिति में लाने के आदेश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
अवैध कब्जे तोड़े, 22 कार्यालय किए सील
डीटीपीई की टीम ने सुशांत लोक-1 थाना पुलिस की मदद से व्यापार केंद्र मार्केट सी-ब्लॉक, सुशांत लोक-1 में भी तोड़फोड़ व सीलिंग अभियान चलाया गया। टीम ने सी ब्लॉक, सुशांत लोक-1 में अतिरिक्त निर्माण की शिकायत प्राप्त होने पर एक मंजिल (दूसरी मंजिल) को सील कर दिया गया। व्यापार केंद्र मार्केट की पार्किंग में बनाई गई 17 स्टील की सीढ़ियों को ध्वस्त किया गया।
व्यापार केंद्र मार्केट के कॉमन एरिया में बनाए गए 3 मोबाइल काउंटरों को ध्वस्त कर दिया गया। सुशांत लोक-1 में मदर डायरी और सफल के दुकान मालिकों द्वारा अतिक्रमण के रूप में कॉमन एरिया में बनाए गए दो शेडों को ध्वस्त कर दिया गया। व्यापार केंद्र मार्केट में सीमा से अधिक निर्माण कार्य करने के कारण पहली और दूसरी मंजिल पर 21 कार्यालयों को सील कर दिया गया। इसमें टैक्सी समेत अन्य प्रकार के कार्यालय संचालित किए जा रहे थे।