{"_id":"641debb6ed4603468d07f3e4","slug":"shopkeepers-submitted-memorandum-to-mla-for-not-making-flyover-gurgaon-news-c-1-1-373482-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: फ्लाईओवर नहीं बनवाने के लिए दुकानदारों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: फ्लाईओवर नहीं बनवाने के लिए दुकानदारों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। नगर परिषद पटौदी मंडी के सलाहकार समिति के अध्यक्ष चंद्रभान सहगल के नेतृत्व में दुकानदारों ने शुक्रवार को एलिवेटेड फ्लाईओवर नहीं बनाने की मांग करते हुए विधायक सत्यप्रकाश जरावता को उनके पटौदी स्थित कार्यालय पर ज्ञापन सौंपा।
विधायक ने दुकानदारों से कहा कि पटौदी में आए दिन जाम की समस्या के समाधान को लेकर एलिवेटेड फ्लाईओवर बनाने के लिए मुख्यमंत्री के समक्ष मांग रखी थी। पटौदी में एलिवेटेड फ्लाईओवर बनने से जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा। दुकानदारों के विरोध पर सत्यप्रकाश जरावता ने सीधे तौर पर कहा कि अगर पटौदी के दुकानदार एलिवेटेड फ्लाईओवर न बनाने पर राजी हैं तो लोक निर्माण विभाग की जगह से अतिक्रमण हटा दे।
पत्रकारों से बात करते हुए विधायक सत्यप्रकाश जरावता ने कहा कि जनौला गांव के शिष्टमंडल ने उनसे मांग की है कि जनौला गांव को नगर परिषद से बाहर किया जाए। जबकि जनौला गांव के पांच लोग गांव को परिषद से बाहर करवाने के लिए आमरण अनशन पर बैठे हैं। उनके अनुसार नगर परिषद गठन से पहले लोगों से आपत्तियां मांगी थी तब किसी ने आपत्ति दर्ज नहीं कराई थी। इस मौके पर पूर्व पार्षद राज सैनी, पूर्व प्रधान राधेश्याम मक्कड़, हरभगवान खुराना, गोपाल वधवा सहित काफी संख्या में दुकानदार मौजूद थे।
विज्ञापन
-- --
फोटो-26- पटौदी के दुकानदार एलिवेटेड फ्लाईओवर नहीं बनाने के लिए विधायक सत्यप्रकाश जरावता से उनके कार्यालय पर बात करते हुए।