फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Shopkeepers occupied the road, efforts had to be made to clear the jam.

Gurugram News: दुकानदारों ने सड़क पर किया कब्जा, जाम खुलवाने के लिए करनी पड़ी मशक्कत

Mon, 20 Oct 2025 12:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Shopkeepers occupied the road, efforts had to be made to clear the jam.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। रविवार को एनआईटी बस स्टैंड पर लोगों की भीड़ देखी गई। एक तरफ भीड़ व दूसरी तरफ सड़क पर अवैध रूप से लगी दुकानों के कारण जाम की स्थिति बनी रही। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस को जाम निकलवाने में खासा मेहनत करनी पड़ी। वहीं जाम को देखते हुए पुलिस ने सड़क पर लगी हुई अवैध दुकानों को हटा दिया।

एनआईटी बस स्टैंड शहर के मुख्य मार्गों में से एक है। दिवाली के कारण यहां लोगों की काफी भीड़ देखने को मिली। सड़क के किनारे मिठाई व गिफ्ट के साथ सामानों की दुकानें खुली हुई हैं। त्योहारी सीजन को देखते हुए दुकानदारों ने अपनी दुकानों के साथ सड़क के एक बड़े हिस्सों पर अपना सामान रख लिया। इसके कारण मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। स्थिति बिगड़ती देख यातायात पुलिस ने मोर्चा संभाला। पुलिस कर्मी अमित और सर्वेश ने मौके पर पहुंचकर सड़क पर लगी दुकानों को हटवाया। उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि वे दुकानें सड़क पर लगाने के बजाय निर्धारित स्थानों पर ही लगाएं, ताकि त्योहार के दौरान लोगों को परेशानी न हो।
विज्ञापन


पुलिस ने चेतावनी दी कि यदि दुकानदार दोबारा सड़क पर कब्जा करते पाए गए तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस सख्ती के बाद सड़क पर यातायात सुचारू हो गया और लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed