फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Shooter Neutralized in Firing Incident at Home of Singer Rahul Fazilpuria Event Organizer

Gurugram Encounter: सिंगर राहुल फाजिलपुरिया के इवेंट ऑर्गेनाइजर के घर फायरिंग मामले में शूटर ढेर, एक घायल

Mon, 11 May 2026 01:09 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 11 May 2026 01:09 PM IST
सार

गुरुग्राम में गायक राहुल फाजिलपुरिया के इवेंट ऑर्गेनाइजर के घर गोली चलाने वाले शूटर की मुठभेड़ में मौत हो गई। पंजाब के तरनतारण से दो दिन पहले गिरफ्तार दोनों आरोपियों को हथियार बरामदगी के लिए बंधवाड़ी ले जाया गया था, जहां उन्होंने पुलिस पर हमला कर भागने की कोशिश की। 

विज्ञापन
Shooter Neutralized in Firing Incident at Home of Singer Rahul Fazilpuria Event Organizer
सिंगर राहुल फाजिलपुरिया - फोटो : facebookfazilpuriavlog

विस्तार

सेक्टर 40 थाना क्षेत्र के कन्हई गांव में एक घटना से जुड़े शूटर की मुठभेड़ में मौत हो गई है। यह शूटर गायक राहुल फाजिलपुरिया के इवेंट ऑर्गेनाइजर के घर गोली चलाने का आरोपित था। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक अन्य आरोपित घायल भी हुआ है।

विज्ञापन


क्राइम ब्रांच की टीम आरोपितों को हथियार बरामदगी के लिए बंधवाड़ी लेकर पहुंची थी। यह घटना सोमवार, 5 मई 2026 की सुबह हुई। इसी दौरान दोनों आरोपितों ने पुलिस पर हमला कर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने तत्काल जवाबी फायरिंग की। इस कार्रवाई में एक शूटर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक शूटर की पहचान गुरुशेर के रूप में की गई है। दूसरा आरोपित गोली लगने से घायल हो गया। गुरुग्राम पुलिस ने इन दोनों आरोपितों को शनिवार, 3 मई 2026 को पंजाब के तरनतारण से पकड़ा था।
विज्ञापन


मामले में अभी तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। दीपक नांदल ने 2 मई की रात करीब 11 बजे सेक्टर-40 थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर-45 में सौरभ यादव के घर पर फायरिंग करवाई थी। बाइक सवार बदमाशों ने गोली चलाई थी। गोली लगने से घायल पुलिस कर्मी को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अपराध शाखा ने दोनों बदमाशों को चार दिन के रिमांड पर लिया हुआ था। रिमांड के दौरान फायरिंग के बारे में जानकारी और हथियार बरामदगी के लिए पूछताछ कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस हिरासत से भागने के दौरान मुठभेड़
पुलिस टीम आरोपितों को बंधवाड़ी के पास हथियार बरामदगी के लिए ले गई थी। आरोपितों ने पुलिस पर अचानक हमला कर दिया। उन्होंने भागने की कोशिश भी की। पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई। इस मुठभेड़ में एक आरोपित मारा गया और दूसरा घायल हो गया।


राहुल फाजिलपुरिया के इवेंट ऑर्गेनाइजर के घर पर की थी फायरिंग
मृतक शूटर गुरुशेर कन्हई गांव में हुई गोलीबारी की घटना में शामिल था। यह गोलीबारी गायक राहुल फाजिलपुरिया के इवेंट ऑर्गेनाइजर के घर पर की गई थी। पुलिस ने दोनों आरोपितों को तरनतारण से गिरफ्तार किया था। उन्हें सोमवार सुबह हथियार बरामद करने के लिए लाया गया था। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed