फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Shobhayatra announced on 28, once again the administration is unaware

Gurugram News: 28 को शोभायात्रा का एलान, एक बार फिर प्रशासन अंजान

Sat, 19 Aug 2023 11:32 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Sat, 19 Aug 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Shobhayatra announced on 28, once again the administration is unaware
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। शुक्रवार को हिंदू संगठनों द्वारा पोंडरी महापंचायत में लिए गए निर्णय का एक मांग पत्र जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा गया है। महापंचायत में 28 अगस्त को नल्हड़ से दोबारा शोभायात्रा निकालने का एलान किया गया था। संगठनों ने शोभायात्रा निकालने की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। जिला प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं है। प्रशासन का कहना है कि उन्हें इस संदर्भ में कोई मांगपत्र नहीं मिला है, न ही किसी संगठन ने उनसे यात्रा निकालने के लिए संपर्क किया है।
31 जुलाई को नूंह से एक शोभायात्रा निकली जा रही थी। इस दौरान सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई और यह यात्रा अधर में रह गई। हिंसा के बाद बीते रविवार को पोंडरी गांव में हुई महापंचायत में फिर से शोभायात्रा 28 अगस्त को निकालने का निर्णय लिया गया था। यात्रा और अन्य कुछ मांगों को लेकर जिला प्रशासन के माध्यम से एक ज्ञापन भी शुक्रवार को उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया था। गोरक्षा दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आचार्य योगेंद्र का कहना है कि यात्रा पहले की तरह नल्हड़ मंदिर से शुरू होकर पूरी की जाएगी। यह रूट पहले की तरह होगा, इसमें अभी तक कोई बदलाव नहीं है। इनके अलावा और भी कुछ लोग इस यात्रा के निकलने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा का कहना है कि उन्हें हिंदू संगठनों की तरफ से यात्रा निकालने का कोई मांग पत्र अभी नहीं मिला है। उन्होंने साफ कहा कि जो मांग पत्र दिया गया है, वो राष्ट्रपति के लिए भेज गया है। यह उनका विषय नहीं है। उस पर सरकार को फैसला लेना होगा। यात्रा से संबंधित जिला प्रशासन को कोई मांग पत्र नहीं मिला है। जो भी लोग यात्रा निकालते हैं वह प्रशासन से मांग कर यह बताएंगे उन्हें कब, कहां से, कितने लोगों की यात्रा निकालनी है। उसके बाद जिला प्रशासन उस पर विचार करेगा। किसी हिन्दू संगठन की तरफ से इस शोभायात्रा को निकालने के लिए प्रशासन को कोई सूचना या मांग पत्र नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह लोगों की मौत, 100 से अधिक गाड़ियां जलीं थीं
31 जुलाई को हर वर्ष की भांति हिंदू संगठनों की शोभायात्रा निकाली जा रही थी। जिस पर दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। यह मामला इतना बढ़ा कि देखते ही देखते 100 से अधिक गाड़ियां आग के हवाले कर दी गईं। इसमें छह लोगों की मौत हो गई। 88 लोग घायल हो गए। इसके अलावा की कई दुकानें जला दी गईं तथा गोदाम से पौने दो सौ बाइक लूट ली गईं थीं। इतना ही नहीं हिंसा को रोकने में पुलिस प्रशासन पूरी तरह से फेल रहा। हिंसा की आग सोहना, गुरुग्राम और पलवल सहित कई जगह जा पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed