फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Shivani topped the district with 495 marks

Gurugram News: शिवानी ने 495 अंक लेकर किया जिला टॉप

Wed, 17 May 2023 01:04 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Wed, 17 May 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Shivani topped the district with 495 marks
हरियाणा बोर्ड का 10वीं का परिणाम जारी : पहले तीनों स्थान पर बेटियों का कब्जा
विज्ञापन

एक छात्र भी रहा तीसरे स्थान पर
10वीं के परिणाम में गुरुग्राम 13वें स्थान पर, बीते सत्र में 11वें स्थान पर था जिला
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा मंगलवार को जारी 10वीं कक्षा के परिणाम में बेटियों ने फिर से बाजी मारी है। शांति निकेतन हाई स्कूल पथरेड़ी की छात्रा शिवानी ने 495 अंक लेकर गुरुग्राम टॉप किया है। जबकि राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल वजीराबाद की खुशी पांडेय ने 493 अंक लेकर द्वितीय स्थान हासिल किया है। एमडी हाई स्कूल डाबोढ़ा की छात्रा कशिश और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कार्टरपुरी के छात्र अभिषेक कुमार गुप्ता ने 491 अंक लेकर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया है।
----

13वें स्थान पर रहा गुरुग्राम
10वीं कक्षा में गुरुग्राम का परिणाम 64.92 फीसदी पास विद्यार्थियों के साथ 13वें स्थान पर रहा। जिले के 15263 विद्यार्थियों ने 10वीं की परीक्षा दी थी, जिसमें 9908 विद्यार्थी पास हुए हैं। परिणाम में 2025 विद्यार्थियों को कम्पार्टमेंट व 3330 विद्यार्थी फेल हुए हैं। बीते सत्र में गुरुग्राम 74.58 फीसदी पास विद्यार्थियों के साथ 11वें स्थान पर था। बीते सत्र में 16044 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें 11942 विद्यार्थी पास हुए थे। जबकि 766 को कम्पार्टमेंट आई थी और 3336 विद्यार्थी फेल हुए थे।
विज्ञापन

----

डॉक्टर बनना चाहती हैं जिले की टॉपर शिवानी
जिले के पथरेड़ी स्थित शांति निकेतन हाई स्कूल की छात्रा शिवानी 10वीं की परीक्षा में 495 अंक लेकर गुरुग्राम टॉपर बनी है। हिंदी में 98, अंग्रेजी में 99, गणित में 100, सामाजिक विज्ञान में 100, विज्ञान में 98 व फिजिकल एजुकेशन में 96 अंक मिले हैं। शिवानी ने 11वीं कक्षा में विज्ञान संकाय में दाखिला लिया है और डॉक्टर बनना चाहती है। बोर्ड परीक्षा में 99 फीसदी अंक प्राप्त करने वाली शिवानी के पिता ओमप्रकाश किसान हैं व माता नीरज गृहिणी है। चार बहन-भाइयों में शिवानी दूसरे नंबर की हैं। शिवानी ने बताया कि उन्होंने बिना ट्यूशन ही पढ़ाई की थी। परीक्षाओं के दौरान वह चार घंटे से भी कम समय सोती थी। उन्होंने बताया कि शिक्षकों के मार्गदर्शन व परिवार के सहयोग और उसकी मेहनत का परिणाम उसको जिला टॉपर बनकर मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
इंजीनियरिंग क्षेत्र में कॅरिअर बनाना चाहती है खुशी

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल वजीराबाद की छात्रा खुशी पांडेय 10वीं कक्षा में 493 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रही है। हिंदी में 93, अंग्रेजी में 98, गणित में 100, सामाजिक विज्ञान में 96, विज्ञान में 99 व फिजिकल एजुकेशन में 100 हासिल किए हैं। खुशी ने 11वीं कक्षा में विज्ञान संकाय में दाखिला लिया है। वह इंजीनियरिंग क्षेत्र में कॅरिअर बनाना चाहती है। 98.6 फीसदी अंक प्राप्त करने वाली खुशी के पिता विष्णु कुमार एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं, जबकि माता गुड़िया गृहिणी है। भाई-बहनों में चौथे नंबर की खुशी ने बिना ट्यूशन ही 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी की थी। पढ़ाई के अलावा नृत्य का भी शौक है। खुशी ने बताया कि उनकी पढ़ाई में शिक्षकों व परिवार वालों का काफी सहयोग रहा, जिससे वह अच्छे अंक हासिल कर पाई।
----
एनडीए परीक्षा पास करके सेना में जाने का लक्ष्य
10वीं कक्षा में 491 लेकर गुरुग्राम में तीसरे स्थान पर रही किसान की बेटी कशिश 11वीं कक्षा में नॉन मेडिकल में पढ़ाई करेगी। इसके साथ ही नेशनल डिफेंस अकेडमी की परीक्षा पास करके सेना में जाना चाहती है। कशिश ने हिंदी में 97, अंग्रेजी में 99, गणित में 100, सामाजिक विज्ञान में 95, विज्ञान में 100 व फिजिकल एजुकेशन में 88 अंक हासिल किए हैं। 98.2 फीसदी अंक प्राप्त करने वाली छात्रा कशिश के पिता पूर्णमल किसान हैं व माता इंटू गृहिणी हैं। एमडी हाई स्कूल डाबोढ़ा की प्रधानाचार्या शर्मिला यादव, गणित शिक्षक रिषभ सहित अन्य शिक्षकों ने कशिश को बधाई दी है।

----
वैज्ञानिक बनना चाहते हैं अभिषेक
10वीं कक्षा में 491 लेकर गुरुग्राम में तीसरे स्थान पर रहे अभिषेक कुमार गुप्ता वैज्ञानिक बनकर देश के लिए कार्य करना चाहते हैं। अभिषेक 11वीं कक्षा में नॉन मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं। अभिषेक ने हिंदी में 86, अंग्रेजी में 95, गणित में 100, सामाजिक विज्ञान में 97, विज्ञान में 99 व कंप्यूटर विषय में 100 अंक प्राप्त किए हैं। 98.2 फीसदी अंक प्राप्त करने वाले छात्र अभिषेक के पिता बिमलेश कुमार गुप्ता एक निजी कंपनी में नौकरी करते है व माता नीलम गृहिणी हैं। स्कूल की प्रधानाचार्या सुमन शर्मा सहित अन्य स्टाफ सदस्यों ने छात्र अभिषेक को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed