फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Shivani stood first in long jump

Gurugram News: लंबी कूद में शिवानी रहीं प्रथम

Sat, 18 Oct 2025 12:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Shivani stood first in long jump
गुरुग्राम। सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में शुक्रवार को एसजीएफआई बालक और बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लिया और शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता में लॉन्ग जंप, शॉट पुट, हाई जंप, 100 मीटर रेस, 200 मीटर रेस, 400 मीटर रेस और 4*100 मीटर रिले रेस जैसे इवेंट्स आयोजित किए गए। बालिका वर्ग के लांग जंप में शिवानी ने पहला स्थान प्राप्त किया। रेयांशी ने दूसरा स्थान और नैना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। शॉट पुट में लावण्या ने पहला स्थान प्राप्त किया। मानवी ने दूसरा स्थान और काशवी ने तीसरा स्थान हासिल किया। हाई जंप में माही ने पहला और शिवानी ने दूसरा स्थान हासिल किया। 4*100 मीटर रिले रेस में हेरिटेज एक्सपेरिएंशियल विद्यालय की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। शांति निकतन विद्यालय, पटौदी दूसरे स्थान पर रही। वहीं, आरबीएसएम पब्लिक स्कूल, भोंडसी ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, 100 मीटर रेस में माही ने पहला, रिनायरा ने दूसरा और जोया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर रेस में शिवानी ने पहला, यशिका ने दूसरा और सोनाक्सी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, 200 मीटर रेस में अवनि ने पहला, रिया ने दूसरा और सिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालक वर्ग के लॉन्ग जंप में अरुण प्रताप सिंह ने पहला, ओम ने दूसरा और कार्तिक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। शॉट पुट में अग्रज ने पहला, आजाद ने दूसरा और हर्षित ने तीसरा स्थान हासिल किया। हाई जंप में शिवम ने पहला, विवेक ने दूसरा और अयान ने तीसरा स्थान हासिल किया। 100 मीटर रेस में प्रत्यूष ने पहला, अर्जुन ने दूसरा और मनश ने तीसरा स्थान हासिल किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed