Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Shivam and Kush won silver medals in Taekwondo State Championship

Gurugram News: शिवम और कुश ने ताइक्वांडो स्टेट चैंपियनशिप में जीते रजत पदक

Wed, 10 Sep 2025 06:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 06:45 PM IST
विज्ञापन
Shivam and Kush won silver medals in Taekwondo State Championship
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुरुग्राम। गुरुग्राम के खिलाड़ियों ने एक बार फिर दमदार प्रदर्शन से जिले का नाम रोशन किया है। फतेहाबाद में आठ से 10 सितंबर 2025 तक आयोजित 58वीं स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गुरुग्राम के शिवम और कुश ने रजत पदक अपने नाम किए।


अंडर-19 आयु वर्ग के अंडर-48 किग्रा भार वर्ग में शिवम ने शानदार खेल दिखाया, जबकि अंडर-59 किग्रा भार वर्ग में कुश ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। दोनों खिलाड़ी नेहरू स्टेडियम, गुरुग्राम में कोच कुलवंत सिंह के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास करते हैं। यही सख्त मेहनत और अनुशासन उनकी सफलता का आधार बनी।
विज्ञापन



कोच कुलवंत सिंह ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि शिवम और कुश की मेहनत और लगन ने गुरुग्राम का नाम खेल जगत में ओर बढ़ा दिया है। ये दोनों खिलाड़ी आने वाले समय में राष्ट्रीय स्तर पर भी जिले को मेडल दिलाने की क्षमता रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed