{"_id":"690a008962f11fb1240ea8eb","slug":"sfgd-gurgaon-news-c-24-1-pal1005-119031-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाया जागरूकता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाया जागरूकता अभियान
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल।
पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला के निर्देश अनुसार शहर में नशा मुक्ति टीम ने नशा मुक्त भारत-सुरक्षित भारत संकल्प के तहत जागरूकता अभियान चलाया। नशा मुक्ति की टीम ने वार्ड नंबर 6, ईश्वर नगर में घर-घर जाकर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया। अभियान का नेतृत्व नशा मुक्ति टीम के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र कुमार ने किया। टीम ने ग्रामीणों को बताया कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों का सबसे बड़ा शत्रु है। नशा न केवल स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि युवाओं के भविष्य को भी अंधकारमय बना देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे पढ़ाई, खेल और अपने सपनों पर ध्यान केंद्रित करें और नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहें। निरीक्षक राजेंद्र कुमार ने कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना त्वरित डायल 112 या एमएएनएएस हेल्पलाइन नंबर 1933 पर दें। उन्होंने आश्वासन दिया कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।