फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Sewer overflow, bike wheel entered open manhole

Gurugram News: सीवर ओवरफ्लो, खुले मैनहोल में घुसा बाइक का पहिया

Mon, 24 Jun 2024 04:47 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
Sewer overflow, bike wheel entered open manhole
फोटो वायरल, मिलेनियम सिटी में जगह-जगह खुले मैनहोल बन सकते हैं जानलेवा हादसे का कारण
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। शहर में सीवर के मैनहोल खुले होने के चलते आए दिन हादसे होते रहते हैं। न्यू पालम विहार फेज-1 में बाइक का पहिया मैनहोल में घुस गया। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यहां गलियों में खुले पड़े सीवर के मैनहोल कभी भी किसी जानलेवा हादसे का कारण बन सकते हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार निगम में शिकायत की जा चुकी है, लेकिन जिम्मेदार समस्या से निजात नहीं दिला रहे हैं।


न्यू पालम विहार फेज-1 में नियमित सफाई न होने से सीवर लाइनें जाम हो गई हैं। पिछले काफी दिनों से सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। सीवर का पानी घरों के सामने सड़क पर जमा हो गया है। यहां सीवर के मैनहोल भी खुले हुए हैं, जिससे यहां हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है। स्थानीय निहाल शर्मा ने बताया कि बीते दिनों सीवर भराव के बीच गुजरते समय एक बाइक का पहिया मैनहोल में घुस गया था। हालांकि हादसे में वह बाल-बाल बच गए। बाइक पर एमसीजी लिखा था। फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्थानीय राकेश राणा ने बताया कि सीवर ओवरफ्लो व मैनहोल खुले होने की शिकायत निगम कार्यालय में कई बार कर चुके हैं। करीब 6 महीने पहले सफाई कर्मी खानापूर्ति करके चले गए थे, लेकिन उसके बाद फिर से सीवर ओवरफ्लो होने लगा है। पिछले एक सप्ताह में मैनहोल खुले होने के चलते कई लोगों को चोट लग चुकी है।
विज्ञापन


इनसेट

मैनहोल खुले मिलने पर कार्रवाई की दी थी चेतावनी

करीब डेढ़ माह पहले सीही गांव में मैनहोल में गिरने से मासूम की मौत की घटना के बाद निगम के तत्कालीन चीफ इंजीनियर विशाल बंसल ने जेई व अन्य अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में मैनहोलों की मरम्मत और ढक्कन लगवाने के निर्देश दिए थे। साथ ही निरीक्षण में मैनहोल खुला मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी, लेकिन सुधार नहीं हुआ। शहर में सेक्टर-21, 23, बसई, पालम विहार, झाड़सा, भीमनगर, गांव गुड़गांव समेत अन्य इलाके ऐसे हैं, जहां साफ-सफाई व अन्य वजहों से मैनहोल के ढक्कन व स्लैब खुले पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट

निजी एजेंसियों की लापरवाही पर कार्रवाई नहीं
नगर निगम के पास करीब 2900 किमी लंबी सीवर लाइनें हैं। जिनके मैनहोल की संख्या लाखों में हैं। निगम सीवर लाइनों की सफाई, मरम्मत और ढक्कन लगाने आदि का कार्य निजी एजेंसियों से कराता है। कार्यदायी एजेंसियां खुले मैनहोल बंद करने में लापरवाही बरत रही हैं। ऐसी एजेंसियों पर जुर्माना लगाने या ब्लैक लिस्ट करने की कार्रवाई नहीं होती।

कोट::
स्थानीय जेई को मौके पर भेजकर सीवर ओवरफ्लो की समस्या को दूर कराया जाएगा। साथ ही खुले मैनहोल में ढक्कन लगाने का काम जल्द ही किया जाएगा। - डाॅ. नरहरि सिंह बांगड़, निगमायुक्त, नगर निगम गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed