{"_id":"6890c13d386c279448083028","slug":"sewer-and-water-connections-of-satkar-polymers-industry-in-rajendra-park-area-cut-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-63940-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: राजेंद्र पार्क क्षेत्र में सत्कार पॉलिमर्स इंडस्ट्री के सीवर व पानी के कनेक्शन काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: राजेंद्र पार्क क्षेत्र में सत्कार पॉलिमर्स इंडस्ट्री के सीवर व पानी के कनेक्शन काटे
विज्ञापन
सड़क पर पानी डालते पाए जाने पर एमसीजी ने की जांच पड़ताल, कनेक्शन पाया गया अवैध
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) की ओर से अवैध कनेक्शन पर सख्त कार्रवाई करते हुए राजेंद्र पार्क क्षेत्र स्थित सत्कार पॉलिमर्स इंडस्ट्री के सीवर और पानी के कनेक्शन को तत्काल प्रभाव से काट दिया गया है। सोमवार को टीम ने क्षेत्र का निरीक्षण करने के दौरान पाया कि सत्कार पॉलिमर्स द्वारा सड़क पर पानी डाला जा रहा है। टीम ने जांच-पड़ताल के दौरान संबंधित सीवर व पानी के कनेक्शन को अवैध पाया व उच्च अधिकारियों को इस बारे में अवगत कराया।
उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार टीम ने मौके पर पहुंचकर सीवर और जलापूर्ति की लाइनों को बंद कर दिया। यह कार्रवाई निगम के मानकों का उल्लंघन करने और निर्धारित नियमों के विरुद्ध कार्य करने पर की गई है। नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया द्वारा सभी नागरिकों एवं औद्योगिक संस्थानों से अपील की गई है कि वे नियमों का पालन करें तथा आवश्यक अनुमति एवं कनेक्शन वैध रूप से प्राप्त करें, अन्यथा उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।