फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Sewage water became a cause of trouble for the people

Gurugram News: सीवरेज का पानी बना लोगों की परेशानी का सबब

Sat, 27 Dec 2025 04:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 04:56 PM IST
विज्ञापन
Sewage water became a cause of trouble for the people
दुर्गंध और गंदगी से क्षेत्रवासियों का जीना हुआ दूभर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखनगर। फर्रुखनगर के फाजिलपुर रोड पर सीवरेज का पानी सड़क पर फैलने से आमजन, राहगीरों और दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जमा गंदे पानी के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है। वहीं, दुर्गंध और गंदगी से क्षेत्रवासियों का जीना दूभर हो गया है।

स्थानीय लोगों राकेश, हरकेश, धर्मबीर, रामबीर, सोनू, सतीस एवं कृष्ण कुमार के अनुसार पिछले कई दिन से सड़क पर सीवरेज का पानी बह रहा है। इससे फिसलन की स्थिति बनी हुई है। साथ ही दोपहिया वाहन चालकों को खासतौर पर जोखिम उठाकर इस मार्ग से गुजरना पड़ रहा है। पैदल चलने वालों को मजबूरी में गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे कपड़े और जूते खराब हो रहे हैं।
विज्ञापन


दुकानदारों का कहना है कि गंदे पानी और बदबू के कारण ग्राहक दुकानों तक आने से बच रहे हैं, जिससे उनके व्यापार पर सीधा असर पड़ रहा है। कई दुकानों के सामने पानी जमा रहने से सामान खराब होने का खतरा भी बना हुआ है। साथ ही स्थानीय लोग मच्छरों के पनपने और बीमारियों के फैलने की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------
कॉलोनी में लोगों ने पानी के अवैध कनेक्शन किए हुए हैं। उन्हीं अवैध कनेक्शनों के चलते वहां पीने के पानी की लाइन टूटी हुई है, जिससे पानी सड़क पर फैल रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही मौके का मुआयना कराया जाएगा और समस्या का स्थायी समाधान करवाया जाएगा। अवैध कनेक्शन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। -जयकुमार, एसडीओ, जल पूर्ति एवं अभियांत्रिकी विभाग, फर्रुखनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed