फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   sewage problem

Gurugram News: दावाें के बाद भी नाले नहीं हुए साफ, जलभराव से नहीं मिलेगी राहत

Mon, 28 Jul 2025 12:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
sewage problem
नालों की सफाई नहीं होने से ,नाले गंदगी से भरे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। शहर के नालों की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। सफाई के दावों के बावजूद नगर के मुख्य नाले अब भी गंदगी से लबालब भरे हुए हैं। इससे हल्की बारिश में ही जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो रही है और सड़कें दूषित पानी से भर जाती हैं।
ज्ञात हो कि नगर पालिका द्वारा लगभग 22 लाख रुपये की लागत से नालों की सफाई का ठेका टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से छोड़ा गया था। नियमानुसार यह कार्य मानसून से पूर्व पूरा किया जाना चाहिए था, लेकिन एक माह बीतने के बावजूद भी कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है। जबकि जिला उपायुक्त ने 15 जुलाई तक नालों की सफाई करने दिशा निर्देश दिए हुए थे। लोगों का कहना है की हल्की सी बरसात से ही शहर के नालों के साथ लगते, गली मोहल्ले में नालों की गंदगी सड़कों पर आ जाती है।
विज्ञापन

पालिका अभियंता जावेद खान ने जानकारी देते हुए बताया कि ठेकेदार को लगभग 15 दिन पूर्व समय पर सफाई कार्य न करने को लेकर नोटिस जारी किया जा चुका है। यदि तय समय में सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई, तो यह कार्य किसी अन्य एजेंसी को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि ठेका रद्द होता है, तो ठेकेदार कोई भुगतान प्राप्त नहीं कर सकेगा। स्थानीय निवासी तिलक सोनी, गांधी रमेश, शाहिद, राजकुमार गुप्ता सहित अन्य लोगों ने बताया कि बार-बार शिकायत देने के बावजूद नगर पालिका द्वारा नालों की सफाई नहीं कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed