फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Seven Taekwondo players to participate in National Poomsae Competition to be held in Pune

Gurugram News: सात ताइक्वांडो खिलाड़ी पुणे में होने वाली राष्ट्रीय पुमसे प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा

Mon, 29 Jun 2026 06:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
Seven Taekwondo players to participate in National Poomsae Competition to be held in Pune
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुरुग्राम। जिला ताइक्वांडो अकादमी में स्पोर्ट्स क्लब एसोसिएशन के तत्वावधान में 27 और 28 जून को दो दिवसीय ओपन ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सात स्थानों पर स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह पक्की की। चयनित खिलाड़ी अब महाराष्ट्र के पुणे स्थित श्री शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 8 से 11 जुलाई तक आयोजित होने वाली फिफ्थ इंडिया ताइक्वांडो पुमसे राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।




कैडेट वर्ग में विहान, रक्षक यादव, मानव सरोहा, काव्या और कामाक्षी चौधरी ने प्रथम स्थान हासिल कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन सुनिश्चित किया। वहीं, जूनियर वर्ग में प्रतीक यादव और भव्य यादव ने स्वर्ण पदक जीतकर हरियाणा टीम में स्थान बनाया। स्पोर्ट्स क्लब एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश चंद्र चतुर्वेदी ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन कर गुरुग्राम और हरियाणा का नाम रोशन करेंगे। एसोसिएशन के महासचिव मनोज कुमार राय ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें पूरी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ प्रतियोगिता में उतरने की सलाह दी। चयन प्रक्रिया के दौरान हरियाणा स्टेट ताइक्वांडो वेलफेयर एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष रविंद्र सैनी भी मौजूद रहे। उन्होंने सभी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि हरियाणा के खिलाड़ी राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश के लिए पदक जीतेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed