फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Seven including a minor arrested in theft case

Gurugram News: चोरी करने के मामले में एक नाबालिग सहित सात गिरफ्तार

Tue, 26 Nov 2024 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Seven including a minor arrested in theft case
आरोपियों के कब्जे से तीन बाइक, एक स्कूटी, 11 मोबाइल और 8246 रुपये बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अपराध शाखा की अलग-अलग पुलिस टीमों ने विभिन्न चोरी के मामलों में एक नाबालिग सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से तीन बाइक, एक स्कूटी, 11 मोबाइल और 8246 रुपये बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ संबंधी थानों में मामले दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
अपराध शाखा सेक्टर-31 की पुलिस टीम ने नाबालिग आरोपी को थाना सेक्टर-17/18 के क्षेत्र से मोबाइल फोन चोरी करने के मामले में गांव सरहोल से गिरफ्तार किया। अपराध शाखा डीएलएफ फेज-4 की पुलिस टीम ने आरोपी कपिल उर्फ कालू को थाना क्षेत्र से मंदिर से दान पेटी चोरी करने के मामले में नजदीक लेजर वैली पार्क सेक्टर-29 से गिरफ्तार किया। आरोपी बलविंदर, रंजीत व हरदीप को थाना डीएलएफ फेज-3 क्षेत्र से बाइक चोरी करने के मामले में गिरफ्तार किया। अपराध शाखा सोहना की पुलिस टीम ने आरोपी सलमान व अलबक्श को थाना सेक्टर-37 क्षेत्र से फोन की दुकान से मोबाइल चोरी करने के मामले में रायपुर नाका सोहना से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान कपिल उर्फ कालू 12 बिस्वा गुड़गांव गांव, बलविंदर निवासी गांव गढ़टेस्की जिला भरतपुर (राजस्थान), रणजीत सिंह निवासी गांव बरवाड़ा जिला अलवर (राजस्थान), हरदीप सिंह उर्फ रांझा निवासी गांव गढ़टेस्की की जिला भरतपुर (राजस्थान), सलमान निवासी सूरत नगर, गुरुग्राम और अलबक्श निवासी सूरत नगर गुरुग्राम के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी सलमान व अलबक्श ने गुरुग्राम से चोरी करने की एक अन्य वारदात को भी अंजाम देने का खुलासा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed