{"_id":"6aeb1a4c31b8628bb40d950f","slug":"seven-gmda-teams-will-curb-encroachment-in-the-city-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-106389-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: शहर में अतिक्रमण रोकेंगी जीएमडीए की सात टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: शहर में अतिक्रमण रोकेंगी जीएमडीए की सात टीमें
विज्ञापन
सेक्टर-1 से 57, सेक्टर-58 से 80 और सेक्टर-81 से 115 तक अलग-अलग क्षेत्रों में निगरानी
- निजी एजेंसी की टीमें अवैध कब्जों पर रखेंगी नजर, हर टीम के साथ सुपरविजन टीम भी गठित
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर की मास्टर सड़कों और फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने सात टीमें तैनात की हैं। अलग-अलग क्षेत्रों में तैनात ये टीमें सड़कों और फुटपाथों पर होने वाले अवैध कब्जों पर नजर रखेंगी।
इस कार्य में एक निजी एजेंसी की मदद ली जा रही है। प्रत्येक टीम के साथ एक सुपरविजन टीम भी गठित की गई है, जो निगरानी कार्य की समीक्षा करेगी। जीएमडीए ने शहर को तीन क्षेत्रों में बांटकर टीमों की तैनाती की है। सेक्टर-1 से 57 तक तीन टीमें, सेक्टर-58 से 80 तक दो टीमें और सेक्टर-81 से 115 तक दो टीमें निगरानी करेंगी। इनका मुख्य उद्देश्य मास्टर सड़कों के साथ फुटपाथों पर होने वाले अतिक्रमण को रोकना और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना है।
इससे पहले जीएमडीए ने अभियान चलाकर मास्टर सड़कों और फुटपाथों से अवैध कब्जे हटाए थे। सदर बाजार, एमजी रोड समेत प्रमुख सेक्टर की सड़कों पर यह समस्या गंभीर रहती है। दोबारा अतिक्रमण न हो, इसके लिए अब निजी एजेंसी के माध्यम से सुरक्षा गार्डों की मदद ली जा रही है। प्रत्येक टीम में पांच से छह कर्मचारी शामिल हैं, जो अपने निर्धारित क्षेत्र में लगातार गश्त करते हैं। इनका उद्देश्य सड़कों और फुटपाथों पर दोबारा अवैध कब्जे होने से रोकना और अतिक्रमण मुक्त व्यवस्था बनाए रखना है।
विज्ञापन
जीएमडीए के डीपीटी आरएस बाठ ने बताया कि मास्टर सड़कों और फुटपाथों पर अवैध कब्जे रोकने के लिए टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। अतिक्रमण मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।