{"_id":"66df6217095c71ca74016874","slug":"seven-accused-of-supplying-and-purchasing-illegal-weapons-arrested-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-38865-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अवैध हथियार सप्लाई करने व खरीदने वाले सात आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अवैध हथियार सप्लाई करने व खरीदने वाले सात आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
सात पिस्टल व दो कारतूस बरामद, पुलिस ने ऑपरेशन आक्रमण के तहत की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। ऑपरेशन आक्रमण के तहत पुलिस ने अवैध हथियार सप्लाई करने व खरीदने वाले सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से सात पिस्टल व दो कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस कमिश्रर विकास कुमार अरोड़ा के आदेशानुसार गुरुग्राम पुलिस ने प्रभावी रूप से ऑपेरशन आक्रमण चलाया। इस दौरान डीसीपी क्राइम नीतीश अग्रवाल के निर्देशानुसार तथा एसीपी क्राइम मनोज कुमार की देखरेख में फर्रुखनगर क्राइम ब्रांच के एसआई मनोज कुमार की टीम ने पंचगांव चौक, गुरुग्राम के पास से एक युवक को एक अवैध हथियार सहित काबू किया। आरोपी की पहचान यूपी के भिंड निवासी अनुज सिंह के रूप में हुई। आरोपी से एक अवैध पिस्टल बरामद होने पर इसके खिलाफ पुलिस थाना बिलासपुर में केस दर्ज कर लिया गया। आरोपी अनुज ने पुलिस को बताया कि वह एमपी के खरगोन से पिस्टल 22 हजार रुपये में खरीद कर लाता है और गुरुग्राम में 40-50 हजार रुपये प्रति पिस्टल के हिसाब से सप्लाई करता है। उसने गुरुग्राम में विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग लोगों को पिस्टल बेची हैं। जिसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी से पिस्टल खरीदने वाले छह आरोपियों को काबू कर लिया। जिनकी पहचान गुरुग्राम के तरुण, सौरभ, यूपी मूल के सचिन, तरुण उर्फ बाबा, रेवाड़ी के मयूर व नूंह के प्रेम चंद के रूप में हुई।