फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Seven accused of robbery in company's warehouse arrested

Gurugram News: कंपनी के गोदाम में डकैती डालने के सात आरोपी गिरफ्तार

Tue, 06 Feb 2024 12:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Seven accused of robbery in company's warehouse arrested
सेक्टर-56 थाना क्षेत्र में सिक्योरिटी गार्ड को बंधक बनाकर ले गए थे सामान
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो


गुरुग्राम। सेक्टर-56 थाना क्षेत्र की एक कंपनी के गोदाम में डकैती डालने के मामले में डीएलएफ फेज-4 क्राइम ब्रांच ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर आधा दर्जन से अधिक चोरी सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार सेक्टर-58 स्थित आईआरईओ के गोदाम में बीती एक फरवरी की रात को करीब एक बजे यूपी के मेरठ निवासी सुरेश व बांदा निवासी विवेक बतौर गार्ड तैनात थे। इसी दौरान आधा दर्जन से ज्यादा युवक दीवार कूदकर अंदर आए। उन्होंने दोनों गार्डों को बंधक बनाकर कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद गार्ड से गोदाम की चाबी लेकर बदमाश गेट खोलकर पिकअप को अंदर लाए। उन्होंने गोदाम से प्लेट और तारें पिकअप में डाली और फरार हो गए। सुबह जब दूसरी शिफ्ट के गार्ड गोदाम पर पहुंचे और बंधक बनाए गए दोनों गार्डों को कमरे से बाहर निकाला गया। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मामले में डीएलएफ फेज-4 क्राइम ब्रांच के प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप कुमार की टीम ने गुरुग्राम की अलग-अलग जगह से सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में अनुज, सागर, पवन फरीदाबाद के रहने वाले हैं जबकि अकरम अंसारी, नियाजुद्दीन, हारुन और नाजिम गुरुग्राम के रहने वाले हैं।
विज्ञापन




वर्जन
एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने बताया कि आरोपी नाजिम की सेक्टर-65 में कबाड़ी की दुकान है। सभी आरोपियों व इनके एक अन्य साथी आरोपी का कबाड़ी की दुकान पर आना-जाना था। ये सभी आपस में एक-दूसरे को जानते थे। इनके एक अन्य साथी को पता था कि कंपनी के गोदाम में काफी मात्रा में सामान रखा हुआ है। जिसके बाद इन्होंने डकैती डालने की वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई। अनुज, सागर और पवन ने इस कंपनी की रेकी की और वारदात को अंजाम दिया। डकैती के बाद यह सामान उन्होंने नियाजुद्दीन के हवाले किया था। मामले में आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed