{"_id":"645fea1bc9a96b39d4075d14","slug":"settlement-of-more-than-rs-1188-crore-in-national-lok-adalat-gurgaon-news-c-1-1-527522-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 11.88 करोड़ रुपये से अधिक का हुआ समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 11.88 करोड़ रुपये से अधिक का हुआ समझौता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को करीब 48 हजार मामलों का निपटारा किया गया। निपटारे किए मामलों में करीब 11.88 करोड़ रुपये का समझौता हुआ। राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए 30 बेंच का गठन किया गया था। राष्ट्रीय लोक अदालत में 58 हजार 532 के करीब मामले लिए गए थे। लोक अदालत में सिविल,बैंक रिकवरी, आपराधिक एवं वैवाहिक मामलों को निपटारा किया।
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव ललिता पटवर्धन ने बताया कि पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश और हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह व जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन एसपी सिंह के निर्देशानुसार जिले में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया था।
उन्होंने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश सूर्य प्रताप सिंह ने लोक अदालत में मामलों के निपटारे के लिए लोक अदालत में विभिन्न मामलों को सरलता से निपटने के लिए 30 बेंच का गठन किया गया था। उन्होंने बताया कि सिविल ,बैंक रिकवरी, अपराध आदि श्रेणी के 58 हजार 532 मामले लिए गए थे। इनमें से 47 हजार 955 मामलों को निपटारा किया गया। निपटारा हुए मामले में 11 करोड़ 88 लाख 60 हजार रुपये का समझौता हुआ। लोक अदालत की सभी बेंच में एक-एक पैनल अधिवक्ता का नियुक्त किया गया था। नियुक्त हुए अधिवक्ता लोक अदालत के दौरान न्यायालयों और डीएलएसए का सहयोग कर रहा था।