{"_id":"645fe9dff559a943a70f90a4","slug":"servant-made-video-using-spy-camera-blackmailed-and-asked-for-two-lakh-rupees-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-5250-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नौकर ने स्पाई कैमरा लगाकर बनाई वीडियो, ब्लैकमेल कर मांगे दो लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नौकर ने स्पाई कैमरा लगाकर बनाई वीडियो, ब्लैकमेल कर मांगे दो लाख रुपये
विज्ञापन
साइबर थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अगर आपके घर में भी नौकर काम कर रहा है तो उससे सावधान रहें। साइबर थाने में एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसमें नौकर ने सभी हदें पार कर दी हैं। नौकर द्वारा घर में स्पाई कैमरा लगाकर वीडियो बनाई और इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर दो लाख रुपये मांग लिए। इस संबंध में एक महिला ने साइबर थाना में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि उन्होंने उत्तर प्रदेश के कौशांबी के रहने वाले शुभम कुमार को अपने घर पर फुल टाइम नौकर रखा था। जब घर पर कोई नहीं था तो शुभम ने उनके बैडरूम में स्पाई कैमरा लगा दिया। इसमें उनकी वीडियो बना ली। 18 अप्रैल को उन्हें इस कैमरे के बारे में पता लगा जिसके जरिए शुभम ने उनकी कुछ वीडियो बना ली। अब वह इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उनसे दो लाख रुपये की मांग कर रहा है। रुपये न देने पर बदनाम करने की धमकी भी दे रहा है। इस पर महिला ने इसकी शिकायत साइबर थाना ईस्ट पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।