फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Send ticket money to innocent's mother, will come to give statement

मासूम की मां को टिकट के पैसे मिले, आएगी बयान देने

Sat, 14 Aug 2021 07:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 07:59 PM IST
विज्ञापन
Send ticket money to innocent's mother, will come to give statement
गुरुग्राम। पति के शराबी होने व बेहद आर्थिक तंगी से मजबूर होकर बादशाहपुर में एक दंपती अपनी दो माह की बेटी को पड़ोेसी को सौंपकर झारखंड चली गई। महिला को बुलाने का प्रयास तेज हो गया है। नियमों का उल्लंघन कर गोद लेने के मामले में जांच के दायरे में आए दंपती ने खुद महिला को टिकट के पैसे ऑनलाइन भेजकर झारखंड से आने के लिए कहा है। पुलिस का कहना है कि उसके आने के बाद उसके बयान के आधार पर ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

स्टेट क्राइम ब्रांच पुलिस के इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि मामला प्रकाश में आने के बाद वह जांच के लिए शनिवार को बादशाहपुर में बच्ची को गोद लेने वाले तपन राय के घर गए। वहां तपन व उनकी पत्नी ने बताया कि उन्होंने संतान न होने पर पड़ोस के दो दर्जन से ज्यादा लोगों के सामने बच्ची को गोद लिया था। पड़ोसियों ने उसे गिफ्ट भी दिए थे। इंस्पेक्टर सुनील के सामने ही दंपती ने बच्ची की झारखंड निवासी मां को फोन लगाया। उससे कहा कि गोद लेने की प्रक्रिया के लिए उसे गुरुग्राम आना होगा। बच्ची की मां ने टिकट के पैसे न होने का हवाला दिया तो उन्होंने उसे ऑनलाइन रुपये भेज दिए।
विज्ञापन

इस पर महिला का कहना है कि वह गुरुग्राम आ रही है। शुक्रवार को जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए तपन व उनकी पत्नी बच्ची को सखी सेंटर लेकर आए थे। यहां हकीकत की जानकारी होने पर सखी सेंटर की अधिकारी पिंकी मलिक द्वारा ही दंपती पर गोद लेने के नियमों का उल्लंघन करने मामले में केस दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची की मां के पास टिकट के रुपये भेज दिए गए हैं। उसने गुरुग्राम आकर बयान देने का वादा किया है। उसका इंतजार किया जा रहा है।
- सुनील कुमार, इंस्पेक्टर, स्टेट क्राइम ब्रांच पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed