{"_id":"68949070d467f0c86e06811d","slug":"seeing-the-enthusiasm-of-the-people-the-server-went-down-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-64172-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: राखियां भेजने के लिए लोगों में उत्साह, सर्वर डाउन ने किया मायूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: राखियां भेजने के लिए लोगों में उत्साह, सर्वर डाउन ने किया मायूस
विज्ञापन
सर्वर स्लो होने से डाकघर में बढ़ी भीड़, समय पर पहुंचे राखी अधिकारियों ने तैयार की रणनीति
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। रक्षा बंधन का पर्व नजदीक आते ही गुरुग्राम स्थित सदर बाजार के मुख्य डाक घसों में भारी संख्या में लोग उत्साह के साथ पहुंच रहे हैं। इस बीच डाकघर में आई टी 2.0 सॉफ्टवेयर अपडेट के चलते सर्वर डाउन हो गया, जिससे लोग काफी मायूस हुए। इससे राखी भेजने आए लोगों को नियत समय से अधिक इंतजार करना पड़ा जिससे डाकघर में लंबी-लंबी कतारें लग गईं।
डाक घर में आए कई लोगों ने बताया कि उन्हें ऑफिस जाने में देरी हो रही है क्योंकि स्पीड पोस्ट कराने के लिए लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ रहा है। भीड़ को देखते हुए डाकघर में स्पीड पोस्ट के लिए दो खिड़कियां निर्धारित की गई हैं लेकिन सर्वर की धीमी गति होने के कारण कार्य में अधिक समय लग रहा है। हालांकि, सर्वर स्लो होने के कारण कार्यों को मैन्युअल तरीके से पूरा किया जा रहा है ताकि लोगों के भेजे गए पार्सल और राखियां समय पर लोगों तक पहुंच सकें।
डाकघर के वरिष्ठ पोस्ट मास्टर रवि दत्त ने बताया कि अब तक लगभग 2500 राखियों के पैकेट प्राप्त हुए हैं, जिन्हें आज ही उनके पते पर पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया, रक्षा बंधन जैसे विशेष पर्व को देखते हुए कर्मचारियों को सुबह एक घंटा पहले बुलाया जा रहा है और सभी लोग शाम को दो घंटे अतिरिक्त कार्य कर रहे हैं ताकि किसी भी बहन की राखी उसके भाई तक देर से न पहुँचेविभाग द्वारा 10 की कीमत वाला वॉटरप्रूफ विशेष लिफाफा भी उपलब्ध कराया गया है, जिससे राखियां सुरक्षित और बारिश से बची रह सकें।