फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Security of Ibrahim Palace increased after attack on Saif Ali Khan

Gurugram News: सैफ अली खान पर हमले के बाद बढ़ी इब्राहिम पैलेस की सुरक्षा

Fri, 17 Jan 2025 12:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Security of Ibrahim Palace increased after attack on Saif Ali Khan
फोटो
विज्ञापन

-----
सैफ अली खान पर हमले के बाद बढ़ी इब्राहिम पैलेस की सुरक्षा

- इब्राहिम पैलेस में बाहरी लोगों की नो-एंट्री

संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर बुधवार रात मुंबई में उनके आवास पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा चाकू से हमला किए जाने के बाद पटौदी स्थित उनके इब्राहिम पैलेस में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसमें बाहरी लोगों के प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है।
इब्राहिम पैलेस के मैनेजर सूबेदार जेपी चौहान ने बताया कि प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता सैफ अली खान पर बुधवार रात को मुम्बई में उनके आवास पर अज्ञात हमलावर द्वारा चाकू से उनके शरीर पर कई जगह वार करने की सूचना मिलते ही पटौदी पैलेस में भी काफी सख्ती बरती जा रही है। किसी को भी महल के अंदर आने की पहले भी अनुमति नहीं थी, लेकिन इस घटना बाद और सख्ती कर दी गई है। उन्होंने बताया कि नवाब सैफ अली खान पर हुए कातिलाना हमले की सूचना मिलने के बाद उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए महल कर्मियों द्वारा दुआएं व प्रार्थना की जा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि सैफ अली खान व उनकी पत्नी प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री करीना कपूर खान अपने दोनों बेटों तैमूर अली खान व जहांगीर के साथ इब्राहिम पैलेस में आते रहते हैं। करीब तीन माह पहले भी यह परिवार इब्राहिम पैलेस के शांत वातावरण के चार दिनों तक ठहरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed