Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Security increased in the district after violence in Delhi

दिल्ली में हिंसा के बाद जिले में बढ़ाई गई सुरक्षा

Wed, 27 Jan 2021 11:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Security increased in the district after violence in Delhi
गुरुग्राम। गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में हुए किसानों के उग्र प्रदर्शन और हिंसा को देखते हुए गुरुग्राम पुलिस पूरी तरह से सतर्क हो चुकी है। बुधवार को सुबह से ही केएमपी, सरहौल बॉर्डर समेत दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पर कड़ी चौकसी रही। वहीं मानेसर के नजदीक केएमपी व खेड़कीदौला टोल पर भी पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ा दी गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि यातायात व्यवस्था सामान्य रही और किसानों ने कोई प्रदर्शन नहीं किया।
विज्ञापन

पूरे दिन बॉर्डरों से गुजरने वाले सभी वाहनों को सघन जांच के बाद ही आगे जाने दिया गया। खासतौर पर पुलिस ने ट्रैक्टरों पर नजर रखी। इससे पहले गणतंत्र दिवस पर किसानों के आंदोलन को देखते हुए नूंह व गुरुग्राम जिले के बॉर्डर पर पुलिस ने बैरिकेडिंग के साथ ही सड़क पर डंपर खड़े कर दिए थे। जिसके बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया। सोहना के अंबेडकर चौक पर भी बैरिकेडिंग कर वाहनों को रोका गया। सड़क मार्ग बंद कर केएमपी के जरिये किसानों को दिल्ली में प्रवेश को रोका गया। दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पर दिल्ली पुलिस व आईटीबीपी के जवान भी तैनात रहे। हालांकि, किसानों की तरफ से किसी भी तरह का प्रदर्शन न होेने से स्थिति सामान्य रही। सरहौल बॉर्डर पर तैनात पुलिसकर्मियों ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक विशेष सतर्कता बरती जाएगी।
विज्ञापन

शांतिपूर्वक निकला ट्रैक्टर मार्च
गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले के किसानों ने कृषि कानूनों के खिलाफ शांतिपूर्वक ट्रैक्टर मार्च निकाला। पुलिस-प्रशासन की तरफ से निर्धारित रूट का किसान संगठनों ने पूरी तरह से पालन किया था। बाहरी किसानों के साथ ही जिले के किसानों ने भी सभी नियमों का पालन करते हुए मार्च निकाला। हालांकि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुुलिस के पुख्ता इंतजाम किए हुए थे। सरहौल व एमजी रोड बॉर्डर के साथ ही खेड़कीदौला टोल प्लाजा पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed