{"_id":"65bff764dd8509b6c0016097","slug":"security-guards-attacked-businessman-and-snatched-125-lakh-rupees-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-24739-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: कारोबारी पर हमला कर सिक्योरिटी गार्डों ने सवा लाख रुपये छीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: कारोबारी पर हमला कर सिक्योरिटी गार्डों ने सवा लाख रुपये छीने
विज्ञापन
सेक्टर-92 की रहेजा नवोदय सोसाइटी का मामला, पुलिस ने केस दर्ज किया
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-10 थाना क्षेत्र में चार सिक्योरिटी गार्डों की ओर से एक कारोबारी पर हमला कर सवा लाख रुपये छीनने का मामला सामने आया है। वहीं पुलिस ने जांच में मामले को संदेह जनक बताया है और रुपये छीने जाने के आरोप भी गलत बताए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-92 की रहेजा नवोदय सोसाइटी में रहने वाले कमलाकर पाठक ने कहा कि उनका अपना कारोबार है। वीरवार की सुबह करीब सवा दस बजे वह अपना काम करके घर की ओर आ रहे थे तो गेट पर पुष्पेंद्र, पंकज सहित चार सिक्योरिटी गार्ड उससे बहस करने लगे। कमलाकर जैसे-तैसे वहां से निकला और गाड़ी को पार्क करने लगा तो चारों पार्किंग में पहुंच गए। उन्होंने कमलाकर पर हमला कर दिया और उसके साथ जमकर मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। आरोपियों ने उससे मोबाइल व ब्लेजर छीन लिया। ब्लेजर में सवा लाख रुपये थे। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए उसका मोबाइल गाड़ी में फेंककर चले गए। जबकि सवा लाख रुपये सहित ब्लेजर ले गए। घायल कमलाकर को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोप है कि कमलाकर को पिछले दस दिन से सिक्योरिटी गार्डों द्वारा परेशान किया जा रहा था। उनकी लापरवाही की शिकायत कमलाकर ने आरडब्ल्यू में करने को कहा था। रंजिशन उसके साथ वारदात को अंजाम दिया गया। मामले में जांच अधिकारी का कहना है कि जांच में मामला संदेह जनक पाया गया है। जबकि रुपये छीने जाने के आरोप भी गलत पाए गए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।