फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Security guard murder case solve

500 रुपये उधार न देने पर की गई थी सुरक्षाकर्मी की हत्या

Fri, 25 Sep 2020 01:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Security guard murder case solve
गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-3 थानाक्षेत्र स्थित एक कंपनी के सुरक्षाकर्मी सुरेश कुमार (48) की हत्या मात्र 500 रुपये के लिए की गई थी। एक दिन के रिमांड पर आरोपी जगत सिंह ने यह खुलासा किया है। जगत सिंह ने पुलिस को बताया कि 14 सितंबर की रात को वह और सुरेश दोनों द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन की पार्किंग में शराब पी रहे थे। इस दौरान उसने सुरेश से 500 रुपये उधार मांगे। सुरेश ने रुपये देने से मना कर दिया। इस दौरान उनमें काफी कहासुनी हुई। गुस्से में आकर उसने पास ही पड़ी ईंट से सुरेश के सिर पर कई वार कर दिए। इस घटना में सुरेश बेहोश हो गया। खुद को बचाने के लिए उसने सुरेश को बेहोशी की हालत में सीवर में फेंक दिया। सीवर के पानी में दम घुटने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सुरेश कुमार 14 सितंबर से लापता था। पुलिस को उसका शव मंगलवार को द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन की पार्किंग के सीवर से मिला। मामले में पुलिस ने उत्तराखंड निवासी जगत सिंह को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था। यहां से उसे एक दिन के रिमांड पर लिया गया। पुलिस ने मौके से वारदात में प्रयोग की गई ईंट भी बरामद कर ली है। आरोपी से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed