{"_id":"68f3eb12cd7c8d4b9006050c","slug":"sectors-and-societies-showed-enthusiasm-for-diwali-gurgaon-news-c-26-1-fbd1020-53887-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: दिवाली को लेकर सेक्टरों और सोसाइटियों में दिखा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: दिवाली को लेकर सेक्टरों और सोसाइटियों में दिखा उत्साह
विज्ञापन
गलियों और मकानों को रंग-बिरंगी लाइटों और लड़ियों से सजाया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। दिवाली को लेकर सेक्टरों और हाउसिंग सोसाइटियों में तैयारियां जोरों पर हैं। गलियों और मकानों को रंग-बिरंगी लाइटों और झिलमिल करती लड़ियों से सजाया गया है। हर ओर दिवाली की रौनक छाई हुई है और लोगों में खास उत्साह देखा जा रहा है।
शहर की कई सोसाइटियों में पंडाल लगाकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पूजा की तैयारियां की जा रही हैं। सोसाइटी परिसर को फूलों, रंगोली और लाइट्स से सजाया गया है। खासतौर पर छोटे बच्चे दिवाली की सजावट और कार्यक्रमों को लेकर बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं। रात होते ही सोसाइटियों में झिलमिल करती लाइटें लोगों को आकर्षित कर रही हैं। कुछ सोसाइटियों में बच्चों के लिए ड्रॉइंग और मेहंदी प्रतियोगिता जैसी गतिविधियों का भी आयोजन किया जा रहा है। वहीं, महिला मंडलों की ओर से दीप सजावट, मिष्ठान्न वितरण और दिवाली पूजन की तैयारियां की जा रही हैं।
सेक्टर - 89 स्थित पुरी लैवेंडर सोसाइटी निवासी आशीष गौड़ ने बताया कि इस बार दिवाली को लेकर लोग पहले से अधिक उत्साहित हैं। लोग सामूहिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। वहीं, आगमन सोसाइटी निवासी अंकित ने बताया कि दिवाली का इंतजार हर किसी को होता है। इसके साथ ही नगर निगम की ओर से भी प्रमुख चौक-चौराहों और पार्कों को लाइटिंग से सजाया गया है, जिससे पूरे शहर में त्योहारी माहौल का आनंद लिया जा रहा है।