{"_id":"66871575cf9bb785d106a83b","slug":"sector-will-be-developed-in-200-acres-in-pataudi-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-34230-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पटौदी में 200 एकड़ में सेक्टर होगा विकसित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पटौदी में 200 एकड़ में सेक्टर होगा विकसित
विज्ञापन
750 लोगों के नाम पर है यह जमीन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम/पटौदी। लैंड पूलिंग स्कीम के तहत हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने पटौदी क्षेत्र में सेक्टर-एक का दूसरा पार्ट विकसित करने की योजना तैयार की है। इस सेक्टर में लोगों को बसाने के लिए करीब 200 एकड़ जमीन को विकसित किया जाएगा।
एचएसवीपी और नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग की तरफ से किए गए सर्वे के मुताबिक सेक्टर पटौदी, रामपुर जनौला और जाटौली गांव की जमीन पर विकसित किया जाएगा। यह जमीन करीब 750 लोगों के नाम पर है। एचएसवीपी ने पटौदी में सेक्टर-एक को 30 अगस्त 2007 को विकसित किया था। सेक्टर में 22 हजार रुपये प्रति वर्ग गज रिहायशी क्षेत्र में सर्कल रेट है, जबकि व्यावसायिक क्षेत्र में सर्कल रेट 35 हजार रुपये प्रति वर्ग गज है। मौजूदा समय में इस सेक्टर में सर्कल रेट 2.40 करोड़ रुपये प्रति एकड़ है, जबकि, कीमत करीब पांच करोड़ रुपये प्रति एकड़ है। बता दें कि एचएसवीपी प्रशासक के नेतृत्व में संयुक्त स्थल निरीक्षण समिति (जेएसआईसी) ने इस जमीन का निरीक्षण किया था, जिसमें अधिकांश जमीन खाली मिली। ऐसे में इस समिति ने नया सेक्टर विकसित करने के लिए इस जमीन को उपयुक्त पाया है। इस सेक्टर में विकास कार्य करवाने में करीब 300 करोड़ रुपये खर्चा आएगा। एचएसवीपी के इंजीनियरिंग विंग ने संपदा अधिकारी कार्यालय से जानकारी सांझा की है। एचएसवीपी के संपदा अधिकारी विकास ढांडा ने बताया कि भूमि एकत्रीकरण योजना के तहत पटौदी के सेक्टर एक पार्ट को विकसित करने की योजना है।