फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Seasonal flowers will enhance the beauty of the city's societies

Gurugram News: शहर की सोसाइटियों की खूबसूरती को बढ़ाएंगे मौसमी फूल

Thu, 27 Nov 2025 12:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Seasonal flowers will enhance the beauty of the city's societies
सोसाइटियों की हार्टिकल्चर विंग फूलों को लगाने में जुटीं, मालियों के साथ निवासी भी ले रहे रुचि
विज्ञापन


पूनम
गुरुग्राम। चाहे सरकारी स्तर पर प्रयास कम हों मगर नए गुरुग्राम की बिल्डर लाइसेंस सोसाइटियों के भीतर की बागवानी का सौंदर्य देखने लायक है। आजकल कचनार के गुलाबी फूलों से भरे पेड़ों की कतारें देखी जा सकती हैं। सर्दियों में होने वाले गुलाबों की किस्में लगाई जा रही हैं। शहर की सोसाइटियों की हार्टिकल्चर विंग आने वाले दिनों के मौसमी फूलों को लगाने में जुटी है।
शहर की अधिसंख्य सोसाइटियों के भीतर मौसमी फूलों की बहार आने वाले मौसम में होगी। विभिन्न सोसाइटियों की क्यारियों में गुलदाउदी, गेंदा, गुलाब, फ्लॉक्स, पिटुनिया स्वीट विलियम्स, गुड़ेशिया, होली हॉक्स, कार्न फ्लावर, डाॅग फ्लावर ऐंटीहेनम, कैंडीटफ,कैलेंडुला, एलाइसम, रेननकुलस, पिटुनिया, गजेनिया, वायोला, स्नो ड्रॉप, कैमेलिया, नॉशटर्टियम, जीनिया जैसे फूलों को लगाया जा रहा है। इस कार्य में मालियों के साथ सोसाइटियों के लोग भी जुटे हैं।
विज्ञापन




बोगनवेलिया और टर्मिनेलिया से बढ़ेगी सेंट्रल वर्ज की खूबसूरती
वन विभाग कुंडली, पलवल, मानेसर (केएमपी) एक्सप्रेस वे के सेंट्रल वर्ज, ढलान और किनारों पर पौधरोपण कर हाईवे की खूबसूरती बढ़ाने की कवायद में जुटा है। वन्य जीव के अधिकारी आरके जांगड़ा ने बताया कि केएमपी एक्सप्रेसवे को हरा-भरा करने के लिए तीन प्रोजेक्ट पर काम शुरू हुआ है। इनमें केएमपी के किनारे ढलान पर 40, 000 बांस के पौधे लगाए जाने हैं। इसके साथ ही 31000 दूसरे पौधे लगाए जाएंगे। इससे हाईवे पर प्रदूषण कम होगा। हाईवे के सेंट्रल वर्ज पर सजावटी पौधा टर्मिनेलिया मेंटेलिया और बोगनवेलिया लगाया जाएगा। 10,000 टर्मिनेलिया और 10,000 बोगनवेलिया लगाए जाएंगे। दोनों पौधों को बहुत ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती है, बोगनवेलिया के रंगबिरंगे फूल देखने में काफी खूबसूरत लगते हैं। इसे बहुत कम पानी की जरूरत होती है। सेंट्रल वर्ज में ये दोनों पौधे लगाए जाने हैं जबकि ढलान पर बांस के पौधे लगेंगे, जो मिट्टी के कटाव को रोकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




लोगों ने कहा
हमारी बागवानी टीम इसपर काफी काम करती है। सोसाइटी के तीनों टावर की हर खाली जगह पर मौसमी फूलों को कलात्मक तरीके से लगाते हैं। कई निवासी भी इसमें खूब दिलचस्पी दिखाते हैं। सर्दियों और वसंत के मौसम में हर मौसमी फूल रंगों के हिसाब से यहां होता है।
- आभा शर्मा, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष, द रिट्रीट


हमारी सोसाइटी के आठ माली यहां रहने वालों की सहायता से कई अनोखी किस्मों के फूल लगाते रहे हैं। खास तौर पर गुलाब और मौसमी फूलों को लेकर लोग काफी सचेत हैं। फूलों को लेकर कई लोग भी मालियों की मदद करते हैं।
- डीपी कौशिक, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष, तक्षशिला हाईटस, सेक्टर 37 डी


हम लोगों ने अपनी सोसाइटी में सजावटी फूलों के साथ आंवला, अमरूद, अनार, बादाम, काजू, अंजीर, जामुन, आम, पपीता, केला आदि के पेड़ भी लगाए हैं ताकि पक्षियों को फल मिल सकें। सोसाइटी के लोग भी इसे तोड़कर खाते हैं।
-डॉ. राम कुमार आरडब्ल्यूए अध्यक्ष, वाटिका सिग्नेचर विला, सेक्टर 82


हमारी सोसाइटी में रिटायर्ड जज बलजीत सिंह रहते हैं, फिलहाल वे नूंह उपभाेक्ता फोरम के अध्यक्ष हैं। उनके निर्देशन पर सोसाइटी में बहुत सारी किस्मों के फूल लगाए जाते रहे हैं। यहां तक कि इसके लिए खर्च भी वे अपनी जेब से करते हैं। फूलों को रंगों के हिसाब से बहुत ही सुुंदर तरीके से लगाया जाता रहा है।

-विकास मैनी, आरडब्ल्यूए महासचिव, स्पेज प्रीवी द एड्रेस सेक्टर 93


गुलाब, गेंदा, गुलदाउदी, डहेलिया जैसे 40 से ज्यादा मौसमी फूलों की किस्में इन दिनों लगाई जा रही हैं। दिसंबर के महीने में गुलदाउदी और गुलाब का नेशनल शो दिल्ली में होगा। इसकी तैयारी भी लोग कर रहे हैं। दिल्ली एनसीआर से काफी प्रविष्टियां आती हैं। मौसमी फूलों की देखभाल और उनके प्रति प्यार एक तरह का मेडिटेशन और पर्यावरण के प्रति हमारी चेतना दर्शाता है।
- अजय कौशिक, हॉर्टिकल्चर विभाग प्रमुख, दिल्ली टूरिज्म
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed