{"_id":"669968d56c667b8f250cc304","slug":"search-also-conducted-at-gurugram-residence-of-congress-mla-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-35154-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: कांग्रेसी विधायक के गुरुग्राम आवास पर भी चला सर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: कांग्रेसी विधायक के गुरुग्राम आवास पर भी चला सर्च
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने वीरवार को हरियाणा के कांग्रेस विधायक राव दान सिंह, एक मेटल फैब्रिकेटिंग कंपनी और उसके प्रमोटरों के परिसरों की तलाशी ली। इसी क्रम में उनके गुरुग्राम स्थित सेक्टर 17 के आवास पर भी एक टीम ने छापामारी की है।
सूत्रों के अनुसार यह छापेमारी कथित तौर पर 1392 करोड़ रुपये के बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत की गई। केंद्रीय एजेंसी के गुरुग्राम जोनल कार्यालय द्वारा हरियाणा के महेंद्रगढ़, बहादुरगढ़ और गुरुग्राम, दिल्ली सहित लगभग 15 स्थानों पर तलाशी ली गई। तलाशी टीमों के साथ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के जवानों की एक टीम भी थी। इस दौरान उनके आवास पर करीब 10 घंटे तक ईडी की टीम मौजूद रही।
एएसएल कोल्ड रोल स्टील उत्पाद बनाती है। कंपनी पर 1392 करोड़ रुपये के बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में शामिल होने का आरोप है। सीबीआई ने वर्ष 2022 में इस संबंध में केस दर्ज किया था। आरोप है कि राव दान सिंह के परिवार और उनकी कंपनियों ने एएसएल से ऋण लिया था, लेकिन कभी वापस नहीं किया। वहीं बाद में इस ऋण को माफ कर दिया गया। विधायक राव दान सिंह ने हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। राव दान सिंह को भूपेंद्र सिंह हुड्डा का करीबी माना जाता है। भिवानी सीट से टिकट भी दिया था, लेकिन उन्हें भाजपा प्रत्याशी धर्मवीर सिंह के हाथों हार मिली।
विज्ञापन
वर्जन
कांग्रेस विधायक के ठिकाने पर ईडी की टीम ने छापेमारी की है। इसी क्रम में एक टीम ने उनके सेक्टर 17 आवास पर भी सर्च किया है। - नवीन कुमार, एसीपी उद्योग, गुरुग्राम।