फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Sealing action will be taken against 3200 property tax defaulters

Gurugram News: 3200 संपत्ति कर डिफाल्टरों पर होगी सीलिंग की कार्रवाई

Tue, 19 Mar 2024 12:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Sealing action will be taken against 3200 property tax defaulters
नगर निगम ने चारों जोन में 32 सौ से ज्यादा संपत्तियों की सूची तैयार की, जल्द अभियान चलाकर संपत्तियां करेगा सीज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। कई सालों से संपत्तिकर का भुगतान न करने वाले भवन स्वामियों पर नगर निगम शिकंजा कसने की तैयारी में है। नगर निगम के संपत्ति कर विभाग ने चारों जोन में 3200 से ज्यादा संपत्तियों की सूची तैयार की है। निगम जल्द ही अभियान चलाकर संपत्ति कर के बकायेदारों की संपत्ति को सीज करने की कार्रवाई करेगा।

नगर निगम की आय का मुख्य स्रोत संपत्ति कर है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में 250 करोड़ रुपये का संपत्तिकर वसूला जा चुका है।बीते दिनों बैठक में इस आय को बढ़ाने के लिए निगमायुक्त डॉ. नरहरि सिंह बांगड़ ने अधिकारियों को बकाया वसूली के निर्देश दिए थे। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि जिसके बाद दस साल से लेकर दो साल तक के पांच लाख से अधिक के बकायादारों की सूची तैयार गई है। इन सभी को नोटिस भी जारी किया जा चुका है। अब संपत्ति को सील करने की कार्रवाई की जाएगी। इन सभी पर करीब 160 करोड़ रुपये का संपत्तिकर बकाया है। अब वसूली के लिए निगम सीलिंग अभियान चलाएगा। इसको लेकर अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। नगर निगम के जोन-1 में 682, जोन-3 में 1036 और जोन-4 में 1262 संपत्ति कर बकायदारों की सूची तैयार की गई है। इसके अलावा सैकड़ों डिफाल्टर जोन दो में भी हैं। कुल मिलाकर 3200 से अधिक पर कार्रवाई होनी है। इन लोगों पर पांच लाख अधिक का बकाया है। अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही अभियान चलाकर सीलिंग की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed