फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Sealed two buildings in Mayfield Garden and Weldon Tech Park

Gurugram News: मेफील्ड गार्डन और वेलडन टेक पार्क में दो भवन किए सील

Wed, 10 May 2023 01:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Sealed two buildings in Mayfield Garden and Weldon Tech Park
आवासीय स्वीकृति वाले भवन में चल रही थी व्यावसायिक गतिविधि, रास्ता रोक रहा था गेट
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। आवासीय कॉलोनी में व्यावसायिक गतिविधि संचालित करने पर जिला नगर योजनाकार टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर दो भवनों में सीलिंग की कार्रवाई की। साथ ही इन भवन स्वामियों को चेतावनी दी गई है कि अगर सीलिंग के बाद भवन में कोई गतिविधि संचालित की या सील से छेड़खानी की तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

जिला नगर योजनाकार विभाग को सूचना मिल रही थी कि मेफील्ड गार्डन और वेलडन टेक पार्क में कुछ भवनों में आवासीय स्वीकृति है जबकि वहां पर व्यावसायिक गतिविधि संचालित हो रही है। जांच में सूचना सही पाई गई। इसके बाद विभाग की टीम मंगलवार को मेफील्ड गार्डन में प्लाट नंबर 128 ए पर पहुंची। यहां पर बेसमेंट में व्यवसायिक गतिविधि संचालित की जा रही थी। इस संबंध में मुख्यमंत्री विंडो पर शिकायत की गई थी। इसके बाद मामले की जांच शुरू हुई थी। इसके बाद टीम वेलडन पार्क पहुंची। यहां पर रास्ते में बाधा उत्पन्न कर रहे एक गेट को सील कर दिया गया। इस कार्रवाई के मौके पर एटीपी कुलदीप,जेई रोशन स्वामी, आकाश पारस आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed